फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Village head arrested in PM housing scam

पीएम आवास घोटाले में ग्राम प्रधान गिरफ्तार, अपात्र को आवास दिलाने का है मामला

Fri, 06 Sep 2019 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 06 Sep 2019 03:29 AM IST
विज्ञापन
Village head arrested in PM housing scam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

गगहा इलाके के देवकली गांव में अपात्र को पीएम ग्रामीण आवास दिलाने के मामले के आरोपी प्रधान धर्मेश गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तत्कालीन खंड विकास अधिकारी अवधेश राम की तहरीर पर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी कैलाश चौरसिया पर केस दर्ज किया गया था। दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान धर्मेश को गिरफ्तार को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम आवास में धोखाधड़ी मामले में विभागीय जांच हुई थी। आठ अक्तूबर 2018 को तत्कालीन खंड विकास अधिकारी अवधेश राम की तहरीर पर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने की धाराओं में केस दर्ज किया था। तभी से दोनों फरार चल रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को धर्मेश के घर आने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम अब ग्राम पंचायत अधिकारी कैलाश की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


यह था मामला

वित्तीय वर्ष 2016-17 में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में अनुसूचित जाति के रामदास पुत्र मलेलू के फेमिली आईडी क्रमांक 3496362 के स्थान पर उसी नाम के पिछड़ी जाति के एक अन्य व्यक्ति रामदास पुत्र विदेशी प्रजापति के नाम पर रजिस्ट्रेशन किया गया, जबकि वह पात्र नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed