{"_id":"5a4110404f1c1b96368b6a37","slug":"gorakhpur-city-became-free-from-power-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से मुक्त हुआ गोरखपुर शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से मुक्त हुआ गोरखपुर शहर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतीराम अड्डा ट्रांसमिशन उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही चार से छह घंटे की कटौती बंद कर दी गई। अब अतिरिक्त बिजली आपूर्ति पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) से बरहुआं पॉवर हाउस को दी जा रही है। बरहुआं से सप्लाई को आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे शहरवासियों को बड़ी राहत मिली है।
दो दिसंबर से मोतीराम अड्डा ट्रांसमिशन उपकेंद्र के 250 एमवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जा रही है। अब 500 एमवीए का ट्रांसफार्मर लग रहा है। इसके लिए शहरी क्षेत्रों में बिजली कटौैती का फैसला किया गया था। कहा गया था कि दोदिसंबर से 10 जनवरी 2018 तक कटौती चलेगी। इसके बाद अधिकारियों ने ग्रिड प्रबंधन से बात की। आपूर्ति शुरू होते ही बिजली कटौती से मुक्त करने का निर्णय अधिकारियों ने लिया। अब फाल्ट होने की स्थिति में ही कटौती की जा रही है।
70 प्रतिशत काम पूरा हुआ
मोतीराम अड्डा उपकेंद्र पर नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम तेजी से चल रहा है। लगभग 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। नए ट्रांसफार्मर का रेडिएटर, पंखा, कंट्रोल पैनल के अलावा क्षमता वृद्धि बढ़ाने का काम पूरा कर लिया गया है। 10 जनवरी से पहले ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई देने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
- पीएन उपाध्याय, अधीक्षण अभियंता
देवरिया, कुशीनगर में जारी रहेगी कटौती
ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती जारी रहेगी। इसके तहत देवरिया और कुशीनगर को दी जा रही सप्लाई मंगलवार सुबह 11 बजे से तीन बजे ठप रहेगी। कटौती की समय सीमा और बढ़ाई जा सकती है।