फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhnath airport is named of Guru Gorakshnath

गुरु गोरक्षनाथ के नाम पर होगा एयरपोर्ट

Fri, 18 Mar 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 18 Mar 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
gorakhnath airport is named of Guru Gorakshnath
एयरपोर्ट पर नए ‌टर्मिनल भवन का शिलान्यास करते नागरिक उड्डयन राज्‍य मंत्री डॉ. महेश शर्मा। साथ में हैं सदर सांसद महंत आदित्यनाथ, मेयर और अन्य। - फोटो : shivharsh
23.34 करोड़ की लागत से बनने जा रहे नए टर्मिनल के शिलान्यास के समय उपस्थित लोगों के बीच केंद्रीय विमानन मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि लोगों की मांग पर इस एयरपोर्ट का नाम गुरु गोरखनाथ के नाम पर रखा जाएगा। गुरु गोरक्षनाथ के नाम पर इस शहर की पहचान है। यह उनकी तपोस्थली है। उनका मानना है कि उनके इस विचार से कोई असहमत नहीं होगा।
विज्ञापन


शर्मा ने यह बातें शिलान्यास के बाद उपस्थित लोगों के बीच अपने उद्बोधन के दौरान कही। इसके पूर्व कई वक्ताओं ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पहचान पूर्वांचल ही नही देश स्तर पर रही है। वे संत राजनेता के साथ समाज सुधारक भी थे। छुआछूत के खिलाफ वह निरंतर अभियान चलाते रहे । इस नाते उनके नाम पर एयरपोर्ट का नाम रखा जाए।
विज्ञापन


मंत्री जब बोलने उठे तब उन्होंने इसे गुरु गोरक्षनाथ के नाम पर करने की बात सभी के सामने रखी। साथ ही यह भी कहा कि वह मानते है कि कोई भी व्यक्ति इससे अपनी असहमति नहीं दर्शाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी एक प्रक्रिया होती है। यहां से प्रस्ताव अधिकारी भेजेंगे। उसे कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। वहां से पास कराने के बाद इसका नामकरण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed