{"_id":"34d253f67c3ef3faf70aadaf4cd3c8cb","slug":"gives-the-rose-and-propose-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाब के फूल देकर प्यार का इजहार किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाब के फूल देकर प्यार का इजहार किया
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। रविवार को शहर में वेलेंटाइन डे की धूम रही। शहर के पार्क, रेस्टोरेंट और पिकनिक स्पॉट पर युवाओं की भीड़ लगी रही। युवाओं में कुछ ने जहां एक-दूसरे को गुलाब के फूल दिए वहीं कुछ ने गिफ्ट देकर अपने प्रेम को प्रगाढ़ बनाया।
शहर के गोलघर में इस मौके पर कार्निवाल में युवाओं की भीड़ उमड़ी थी।
इंदिरा बाल विहार की दुकानों पर कई नवविवाहित जोड़े नजर आए। कई तो अपने वेलेंटाइन के साथ सेल्फ ी लेते दिखाई पड़े। रेल म्यूजियम में भी खूब भीड़ रही। रेलवे की ओर से लोगों के स्वागत के लिए खास इंतजाम किए गए थे। अपने चहेते से मिलने के लिए युवा तरह-तरह के गिफ्ट लेकर आए थे।
व्ही पार्क में युवाओं की भीड़ रही तो रामगढ़ताल के किनारे बना पिकनिक स्पॉट युवाओं को खूब भाया। युवाओं के रंग में भंग न पड़े, इसके लिए पुलिस ने भी सख्त व्यवस्था की थी। सिटी मॉल, महानगर के सभी पार्कों व पिकनिक स्पॉट्स पर पुलिस के जवान व महिला पुलिस की सिपाही तैनात रही।