फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girls of gorakhpur university learn how to prepare bakery

पाक  कला के व्यवसायिक इस्तेमाल का सिखा रहे हुनर

Mon, 07 Nov 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 07 Nov 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
Girls of gorakhpur university learn how to prepare bakery
गोरखपुर विश्वविद्यालय
गोरखपुर यूनिवर्सिटी की गृह विज्ञान विभाग की छात्राएं पाक  कला के व्यवसायिक इस्तेमाल का हुनर सीख रही हैं। गृह विज्ञान विभाग एवं जिला उद्यान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में उन्हें रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें बेकरी से लेकर कॉन्टिनेंटल जायके का नुस्खा उन्हें सिखाया जा रहा है। एक महीने के शॉर्ट टर्म कोर्स में उन्हें कई तरह के पकवान तैयार करना सिखाया जा रहा है।
विज्ञापन


गृह विज्ञान विभाग की छात्राएं अपने नियमित कोर्स के तहत सामान्य बेकरी के व्यंजन बनाना सीखती हैं। लेकिन अब बेकरी और दूसरे व्यंजनों को रोजगार की दृष्टि से पकाने के तरीके छात्राओं को सिखाए जा रहे हैं। कोर्स के शुरुआती चरण में बेकरी सजाने और उसे व्यवसायिक तौर पर कैसे तैयार किया जाता है, इसके बारे में बताया गया है, जबकि दूसरे चरण में चाइनीज, थाई, मैक्सिकन, इटालियन आदि विदेशी जायके तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष प्रो. दिव्या रानी सिंह ने बताया कि भारत सरकार के स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत यह कोर्स चलाया जा रहा है। औद्यानिकी विभाग के विशेषज्ञों से छात्राओं को काफी कुछ सीखने को मिल रहा है। कोर्स में बीए और बीएससी की 50 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी को सर्टिफि केट प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed