{"_id":"5d41d7ec8ebc3e6d227838e3","slug":"girl-rlieved-gorakhpur-news-gkp3160232178","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को अगवा कर पांच दिन बाद हाइवे पर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग को अगवा कर पांच दिन बाद हाइवे पर छोड़ा
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज, बालिका को मेडिकल के लिए भेजा गया
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत पुलिस चौकी के निकट रहने वाली 12 वर्षीय बालिका को अगवा करने वाले उसे पांच दिन बाद मंगलवार को अधमरी हालत में पटकापुर चौराहे स्थित हाईवे पर लाकर छोड़ गए। जानकारी होने पर माता-पिता बच्ची को लेकर कुछ ही दूरी पर स्थित पुलिस चौकी गए लेकिन आरोप है कि वहां पहले सुलह-समझौते का दबाव बनाया गया पर जब पीड़ित परिवार राजी न हुआ तो सुबह आने को कहकर लौटा दिया गया।
बुधवार की सुबह मां अपनी बेटी के साथ शिकायत लेकर फिर थाने पहुंचीं। उसकी तहरीर पर नाबालिग को अगवा करने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। एसओ रणविजय सिंह का कहना है कि बालिका का न्यायालय में बयान कराया जाएगा। उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घर वालों के मुताबिक बालिका 25 जुलाई की रात लापता हो गई थी। हर संभावित ठिकाने और रिश्तेदारों के यहां उसे खोजा गया पर उसका पता नहीं चल सका।