फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gida road jam

गीडा इलाके में प्लाइवुड फैक्ट्री के कर्मचारी की मौत, नाराज लोगों ने जाम किया हाइवे

Wed, 11 Dec 2019 11:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, पिपरौली (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, पिपरौली (गोरखपुर)। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Dec 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
gida road jam
मजदूर की मौत के बाद शव रखकर जाम लगाए लोग।
गीडा इलाके में प्लाइवुड फैक्ट्री के कर्मचारी की मौत के बाद नाराज परिजनों ने मंगलवार की शाम करीब 3.30 बजे पिपरौली चौकी के पास गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन हाइवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना था कि फैक्ट्री के प्रबंधन ने कर्मचारी को समय से अस्पताल पहुंचवाया होता तो शायद उनकी जान बच जाती। पुलिस ने लोगों को समझाकर एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कालेसर निवासी योगेंद्र सिंह (50) गीडा स्थित फैजान प्लाइवुड फैक्ट्री में कर्मचारी थे। वह फैक्ट्री में प्लाइवुड को प्रेस करते थे। मंगलवार को वह फैक्ट्री में काम कर रहे थे। उसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। फैक्ट्री के जिम्मेदारों ने उन्हें अस्पताल भेजवाने की जगह घर भेजवा दिया। परिजन उसे लेकर स्थानीय अस्पताल गए, जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में योगेंद्र की मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने शव को सड़क पर रखकर पिपरौली चौकी के सामने जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सूचना पर सहजनवां और गीडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाई। योगेंद्र की चार बेटियां हैं। दो की शादी हो चुकी है। एक बेटी की मंगनी हो चुकी है। शादी मार्च 2020 में होनी है। इस संबंध में फैक्ट्री के जिम्मेदारों का कहना है कि योगेंद्र की मौत फैक्ट्री में नहीं हुई। उन्होंने दोपहर में तबीयत खराब होने की बात कह छुट्टी मांगी। उसके बाद घर भेज दिया गया। अगर वह बताते कि उनकी तबीयत ज्यादा खराब है तो अस्पताल भेजवाया गया होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed