{"_id":"5718e31e4f1c1b6b5f8b47c9","slug":"gda","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवंटियों का जीडीए गेट पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवंटियों का जीडीए गेट पर धरना
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Thu, 21 Apr 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर दिया धरना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सात साल से अपने प्लाटों पर कब्जा मिलने का इंतजार कर रहे राप्तीनगर विस्तार योजना के आवंटियों ने बृहस्पतिवार से जीडीए दफ्तर गेट पर धरना-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। चेतावनी दी कि जब तक आवंटित प्लाटों पर जीडीए कब्जा नहीं दिलाता, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
राप्ती नगर विस्तार आवासीय योजना आवंटी संघर्ष समिति के संरक्षक रमेश चंद्र गुप्ता और अध्यक्ष मधुसूदन ओझा के नेतृत्व में आवंटियों ने जीडीए गेट पर पहुंचे। अवकाश होने के बावजूद आवंटियों ने वहां जीडीए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके खिलाफ धरना-प्रदर्शन देना शुरू कर दिया। मधुसूदन ओझा ने कहा कि जीडीए उपाध्यक्ष शिव श्याम मिश्रा ने 14 अप्रैल 2016 तक आवंटियों को कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी वादा झूठा साबित हुआ।
धरना देने वालों में सुनील गुप्ता, अशोक अस्थाना, आरके पांडेय, राजेश तिवारी, हरिसहाय शुक्ला, अनिल कुमार, राहुल सिंह, अजय सिंह, विनोद भट्ट, कीर्ति अस्थाना, रत्ना ओझा, शोभा शुक्ला, मीरा शुक्ला, आरती पांडेय, पूर्णिया गुप्ता, अंजू सिंह, वंदना सरोज चौधरी आदि शामिल रहे।