फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA strickt for parking

पार्किंग के लिए होटल, रेस्त्रां, शापिंग कांप्लेक्स समेत नौ को नोटिस

Mon, 04 Jan 2016 08:53 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
जाम से निजात दिलाने के क्रम में पार्किंग को लेकर जीडीए ने सख्ती शुरू कर दी है। पहले दिन होटल, रेस्त्रां और शापिंग कांप्लेक्स समेत नौ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को प्राधिकरण की तरफ से नोटिस भेजा गया है। जिनके पास पार्किंग हैं उन्हें उसे चलाने के लिए 15 दिन की मोहलत दी गई है, जबकि जिनके पास नहीं है, उन्हें पार्किंग बनवाने के लिए एक महीने का वक्त दिया गया है।
विज्ञापन


जीडीए की तरफ से कराए गए सर्वे में 54 ऐसे व्यावसायिक प्रतिष्ठान चिह्ति किए गए हैं जिनक ी पार्किंग नहीं चल रही। इनमें कुछ ऐसे हैं जिनके पास पार्किंग है ही नहीं तो कुछ ऐसे भी हैं जो पार्किंग होने के बाद भी उसका इस्तेमाल नहीं कर रहे। सर्वे के दौरान कई चाैंकाने वाले मामले सामने आए हैं। कुछ ऐसे प्रतिष्ठान चिह्नित किए गए जिन्होंने पार्किंग के लिए बेसमेंट बनवाया मगर उसमें दुकान चला रहे हैं। इसी तरह ऑटो मोबाइल का एक दुकानदार पार्किंग के लिए बनवाए गए बेसमेंट का इस्तेमाल गाड़ियों की सर्विसिंग करते पाया गया। लच्क्षीपुर में तो पार्किंग के स्थान पर रेस्त्रां चलते मिला।
विज्ञापन


जीडीए का कहना है कि ये सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान ऐसी जगहाें पर हैं जहां ट्रैफिक का दबाव ज्यादा है। अगर ये पार्किंग का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं तो निश्चित तौर पर लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको भेजा गया नोटिस
निर्माणाधीन इंद्रलोक-मेनका, रुंगटा बिल्डिंग, शंकर कांपलेक्स, विट्ठल मार्केट, ऑटो प्वाइंट, शारदा डाइनिंग, वी-मार्ट आदि

सर्वे कराकर ऐसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को चिह्नित किया गया है जिनके पास पार्किंग नहीं है या फिर वे उसका इस्तेमाल नहीं कर रहे। सभी को नोटिस भेजा जा रहा है। मैं खुद इसकी मानीटरिंग कर रहा हूं। तय समय के भीतर अगर इन प्रतिष्ठानों ने पार्किंग की व्यवस्था नहीं की या फिर इस्तेमाल शुरू नहीं किया तो उन्हें सील कर दिया जाएगा। इस मामले में किसी को कोई छूट नहीं मिलेगी।
- शिव श्याम मिश्रा, उपाध्यक्ष जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed