फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA sealed three constructed buildings

निर्माणाधीन व्यवसायिक प्रतिष्ठान सील

Tue, 04 Oct 2016 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 04 Oct 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
GDA sealed three constructed buildings
भवन न‌िर्माण - फोटो : demo pic
बगैर नक्शा पास कराए निर्माण कार्य करने वाले तीन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को जीडीए ने सील कर दिया है। इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में खलबली मची हुई है। जीडीए ने पहले ही सील किए गए प्रतिष्ठानोें का नक्शा पास कराने के लिए नोटिस भेज कर आदेश दिया था, मगर जब नक्शा नहीं पास कराया गया तो रिमाइंडर भेजकर फिर से चेतावनी दी गई। इस पर भी अवैध निर्माणकर्ताओं ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

 

लिहाजा मंगलवार को एई राकेश प्रताप व एसपी अरविंद की अगुवाई में प्रवर्तन टीम ने भरवलिया में सिद्धार्थ इन्क्लेव, बसारतपुर में कृष्णानगर प्राइवेट कॉलोनी स्थित एचके मेमोरियल स्कूल की नई बिल्डिंग और पुलिस लाइंस स्थित आरक्षी छावनी के निकट होटल कृष्णा पैलेस को सील कर दिया। आरोप है कि जीडीए की चेतावनियों के बाद भी निर्माण कार्य जारी था। प्रवर्तन टीम में अवर अभियंता ज्ञानेश्वर सिंह, सत्यदेव, जयपाल सिंह आदि शामिल थे। 

विज्ञापन


निर्माण कार्य के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मानचित्र की स्वीकृति कराए बगैर निर्माण करने वाले अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें भी नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अवधेश तिवारी, उपाध्यक्ष, जीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed