{"_id":"5d40b1f78ebc3e6cb9089b88","slug":"gda-lohia-enclave-gorakhpur-city-news-gkp315907386","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया एन्क्लेव के 293 आवंटियों को 5.86 करोड़ लौटाएगा जीडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया एन्क्लेव के 293 आवंटियों को 5.86 करोड़ लौटाएगा जीडीए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया एन्क्लेव के 293 आवंटियों को 5.86 करोड़ लौटाएगा जीडीए
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की मंगलवार को हुई बोर्ड बैठक में फ्लैट के लिए एक मुश्त रकम जमा करने वाले 293 आवंटियों को 5.86 करोड़ रुपये लौटाने को मंजूरी मिल गई। इस फैसले से दो साल से चल रहे लोहिया एन्क्लेव के आवंटियों के संघर्ष को आखिरकार मंजिल मिल गई। इन आवंटियों को प्राधिकरण ढाई लाख से चार लाख रुपये तक लौटाएगा। इसका समायोजन आवंटियों से वसूली जाने वाली अतिरिक्त धनराशि से होगा।
जिन आवंटियों ने अतिरिक्त धनराशि जमा कर दी है, प्राधिकरण उनके ब्याज की यह रकम उनके खाते में भेजेगा। बोर्ड ने यह भी निर्णय किया कि जीडीए, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) दिल्ली में अपील दाखिल कर आवंटियों को कब्जा देने की अनुमति मांगेगा। रामगढ़ताल वेट लैंड के मामले में एनजीटी ने फिलहाल 500 मीटर दायरे में निर्माण पर रोक लगा रखी है। इससे आवंटियों को कब्जा नहीं मिल पा रहा था। लोहिया एन्क्लेव के 492 फ्लैट में से 435 आवंटित किए जा चुके हैं।
बोर्ड ने महत्वपूर्ण फैसलों पर लगाई मुहर
- लोहिया एन्क्लेव फेज एक के बाकी बचे 57 फ्लैट अलोकप्रिय घोषित करने के साथ ही उनके रेट भी रिवाइज किए जाएंगे। इनकी बिक्री लंबे समय से नहीं हुई है।
- एयरफोर्स के पास 1500 मकान वैध होंगे, मानचित्र में इलाका तय करके एयरफोर्स की मंजूरी के लिए भेजेगा जीडीए
- नक्शा पास कराने में और ढीली होगी जेब, अब अंबार शुल्क प्रति वर्ग मीटर 13.50 की जगह 40 रुपये लगेगा। निरीक्षण शुल्क प्रति वर्ग मीटर 5 रुपये की जगह 15 रुपये देना होगा।
विज्ञापन
- पीएम आवास के निर्माण के लिए 140 करोड़ मांगेगा जीडीए।
- नौका विहार के पास तैयार नुमाइश ग्राउंड में कार्यक्रम करने के लिए जीडीए में 30 हजार रुपये फीस और जीएसटी जमा करनी होगी।
- रामगढ़ताल में जल्द शुरू होगा मछली पालन