फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gda

आवंटियों का जीडीए गेट पर धरना

Thu, 21 Apr 2016 07:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Thu, 21 Apr 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
gda
अपनी मांगों को लेकर दिया धरना
गोरखपुर। सात साल से अपने प्लाटों पर कब्जा मिलने का इंतजार कर रहे राप्तीनगर विस्तार योजना के आवंटियों ने बृहस्पतिवार से जीडीए दफ्तर गेट पर धरना-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। चेतावनी दी कि जब तक आवंटित प्लाटों पर जीडीए कब्जा नहीं दिलाता, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन



राप्ती नगर विस्तार आवासीय योजना आवंटी संघर्ष समिति के संरक्षक रमेश चंद्र गुप्ता और अध्यक्ष मधुसूदन ओझा के नेतृत्व में  आवंटियों ने जीडीए गेट पर पहुंचे। अवकाश होने के बावजूद आवंटियों ने वहां जीडीए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके खिलाफ धरना-प्रदर्शन देना शुरू कर दिया। मधुसूदन ओझा ने कहा कि जीडीए उपाध्यक्ष शिव श्याम मिश्रा ने 14 अप्रैल 2016 तक आवंटियों को कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी वादा झूठा साबित हुआ।
विज्ञापन


धरना देने वालों में सुनील गुप्ता, अशोक अस्थाना, आरके पांडेय, राजेश तिवारी, हरिसहाय शुक्ला, अनिल कुमार, राहुल सिंह, अजय सिंह, विनोद भट्ट, कीर्ति अस्थाना, रत्ना ओझा, शोभा शुक्ला, मीरा शुक्ला, आरती पांडेय, पूर्णिया गुप्ता, अंजू सिंह, वंदना सरोज चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed