फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangster kidnapped minor from gorakhpur village, UP

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर किया अपहरण

Tue, 20 Aug 2019 04:32 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 20 Aug 2019 04:32 AM IST
विज्ञापन
Gangster kidnapped minor from gorakhpur village, UP
किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)

इलाके के एक गांव में रविवार की रात घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने, विरोध करने पर किशोरी, उसके मां-बाप, भाई-बहन का अपहरण करने का दुस्साहसिक मामला सामने आया है। दस की संख्या में आए बदमाशों ने किशोरी, उसके माता-पिता और भाई-बहन की बेरहमी से पिटाई भी की। यही नहीं, पीड़ितों के थाने जाने के बाद एक बार फिर बदमाशों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सत्याग्रह एक्सप्रेस के पहियों से उठी चिंगारी, रुकते ही ट्रेन से कूदकर बाहर भागे यात्री
विज्ञापन


सूचना मिलने पर जब तक पुलिस पहुंचती, आरोपी पीड़ितों को छोड़कर फरार हो चुके थे, लेकिन मुख्य आरोपी के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लापता किशोरी की मां की तहरीर पर राजेंद्र प्रसाद, उनके बेटे सनी, बाबी, अनिल, बेटी नीलू, पूना, बेठौली, शारदा के खिलाफ अपहरण और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है। उधर, देर शाम पुलिस ने किशोरी को को खोज निकाला। साथ ही आरोपी सनी को भी पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्ज केस के मुताबिक कल्याणपुर निवासी राजेंद्र यादव का बेटा सनी गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक मकान में घुस गया। वह 14 साल की किशोरी के साथ जबरदस्ती करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर घरवाले जग गए मगर दरवाजा अंदर से बंद होने से वे उसे बचा नहीं पाए। किशोरी के ये बताने पर कि सनी ने कमरे के अंदर से प्रवेश किया है, घरवालों ने कुंडी बंद कर दी। खुद को फंसता देख सनी ने फोन पर अपने भाई को जानकारी दे दी।

थोड़ी ही देर में वहां 10-12 की संख्या में लोग पहुंच गए। वे कमरा खोलकर किशोरी, उसकी बहन, माता-पिता और भाई को उठा ले गए। कुछ दूर आगे ले जाकर उन्होंने उनकी पिटाई शुरू कर दी। 

इसी बीच किसी ने डायल 100 पर सूचना दे दी। पुलिस गांव में पहुंच गई, लेकिन सायरन की आवाज सुनकर आरोपी भागने लगे। हालांकि पुलिस ने राजेंद्र को पकड़ लिया। पीड़ित पक्ष का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोप है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया गया है। 

कई दिनों से कर रहा था परेशान

किशोरी की बड़ी बहन हाईस्कूल में पढ़ती है। उसके मुताबिक सन्नी यादव कई दिनों से परेशान कर रहा था। आए दिन वह कभी हाथ पकड़ लेता तो कभी मनमानी पर उतारू हो जाता था। उसके मनबढ़ होने से हम लोग उसका विरोध नहीं कर पाते थे। थाने में भी इसकी शिकायत नहीं की गई थी। पीड़ित परिवार गांव से कुछ दूरी पर आबादी की जमीन पर मकान का निर्माण करा रहा है। अर्द्धनिर्मित मकान में दो कमरे हैं।

बयान और जांच के बाद बढ़ेगी दुष्कर्म की धारा

किशोरी के बयान और जांच के आधार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी। पुलिस की विशेष टीम अन्य आरोपियों की तलाश में लगी है।  

वीडियोग्राफी की, गांव में गश्त बढ़ाई गई

घर में तोड़फोड़ कर और सामान उठा ले जाने के आरोपों के बाद पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी कराई। आरोपी परिवार के लोग भी घर छोड़कर फरार है। गांव में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। लड़की को पुलिस ने खोज लिया है। मामले की जांच की जा रही है- डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed