फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangajal in post office is finished

महीने भर में खत्म हो गया गंगाजल

Sun, 21 Aug 2016 08:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sun, 21 Aug 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
Gangajal in post office is finished
गंगाजल - फोटो : डेमो फोटो
डाक घर में बिक्री के लिए आया गंगाजल का स्टॉक महीने भर में ही खत्म हो गया है। लोगों की डिमांड को देखते हुए विभाग ने मुख्यालय से और गंगाजल की मांग की है। विभाग का कहना है अब तक करीब 250 लीटर गंगाजल की ब्रिकी हो चुकी है।
विज्ञापन


डाक विभाग ने 10 जुलाई को इसकी बिक्री शुरू की थी, जिसके लिए अलग से काउंटर भी खोले गए थे। शुरूआत में विभाग ने ऋषिकेश और उसके बाद में गंगोत्री के गंगाजल की बिक्री शुरू कर दी थी। डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक डीबी त्रिपाठी ने बताया कि एक महीने में ऋषिकेश के गंगाजल की 200 एमएल के 236 व 500 एमएल के 353 बोतल बिक चुके हैं। वहीं गंगोत्री के गंगाजल की 500 एमएल की 40 बोतल बेची जा चुकी है। इस तरह से 250 लीटर गंगाजल का स्टॉक खत्म हो चुका है। हालांकि विभाग को उम्मीद नहीं थी, कि स्टॉक इतनी जल्दी खत्म हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यालय को डिमांड भेजी गई है। नया स्टॉक आते ही फिर से बिक्री शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

काउंटर पर लगा ताला

स्टॉक खत्म होने से पिछले तीन दिनों से गंगाजल के बिक्री काउंटर पर ताला लगा हुआ है। इसके चलते डाक घर आने वाले तमाम लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। स्टॉक खत्म होने की जानकारी न होने से लोगों को पूछताछ के लिए भी भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed