{"_id":"5dd455be8ebc3e54791d8e82","slug":"froud-costable-arrested-gorakhpur-city-news-gkp3299599137","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सिपाही गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी सिपाही गिरफ्तार
विज्ञापन
एसटीएफ द्वारा पकड़ा गया फर्जी सिपाही अजय कुमार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम की सुरक्षा में तैनात फर्जी सिपाही गिरफ्तार
गोरखपुर। 11 महीने से खजनी के एसडीएम की सुरक्षा में लगा सिपाही फर्जी निकला। धौंस जमाने की शिकायत पर जांच कर रही एसटीएफ ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। खजनी थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
खलीलाबाद के लहुरा देवा निवासी अजय कुमार चतुर्वेदी पुत्र ओंकार नाथ खजनी के एसडीएम विनय कुमार की सुरक्षा में सिपाही बन ड्यूटी कर रहा था। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि एक फर्जी सिपाही एसडीएम, खजनी के यहां वर्दी पहनकर ड्यूटी करता है। एसटीएफ गोरखपुर इकाई के प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह और उनकी टीम ने सोमवार की रात में उसे तहसील गेट से वर्दी में दबोच लिया।
पूछताछ में उसने बताया कि वर्तमान में घोष कंपनी चौराहे पर किराए के मकान में रहता है। करीब 11 महीने से वह वैसे ही आता-जाता था, जैसे की असल का सिपाही हो। एसटीएफ ने आरोपी अजय को खजनी थाने में दाखिल कर दिया। पुलिस ने जालसाजी सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
यह हुआ बरामद
वर्दी, नेम प्लेट, सीटी डोरी, बैच (उप्र पुलिस) कैप, जूता खाकी मोजा, बेल्ट एवं दो सेट ठंड की वर्दी, दो एटीएम कार्ड (मास्टर कार्ड एवं ग्रीन कार्ड), एक ड्राइविंग लाइसेंस, दो मोबाइल, 59500 रुपये नकद, एक आधार कार्ड, एसबीआई का पासबुक।
फैजाबाद में भी फर्जी सिपाही बनने पर गया था जेल
अजय कुमार चतुर्वेदी इसके पहले फैजाबाद के रुदौली में एसडीएम की सुरक्षा में तैनात रहने के दौरान पकड़ा गया था। 2018 में वहां पर भी वह सुरक्षा गार्ड बने घूम रहा था। उसकी खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया था। जमानत पर बाहर आने के बाद गोरखपुर के खजनी एसडीएम को निशाना बनाया। बड़ी बात यह कि हर बार उसे एसटीएफ ने ही पकड़ा है, एसडीएम को इसकी भनक भी नहीं लग पाती है।