फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   free internet at gorakhpur railway station starts

रेलवे स्टेशन पर लीजिए मुफ्त इंटरनेट की सुविधा  

Mon, 20 Jun 2016 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 20 Jun 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
free internet at gorakhpur railway station starts
रेलवे स्टेशन पर वाईफाई सेवा शुरू करते रेलवे राज्य मंत्री व मौके पर मौजूद अन्य लोग। - फोटो : shivharsh
रेलवे स्टेशन पर अब यात्री मुफ्त इंटरनेट सुविधा का लाभ ले सकेंगे। वहीं स्टेशन परिसर में आने-जाने वाला हर व्यक्ति कैमरे की नजर में रहेगा। सोमवार को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रेलवे स्टेशन पर वाईफाई सेवा और एकीकृत सुरक्षा प्रणाली का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


रेल राज्यमंत्री ने रेलवे की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए यूपीए सरकार पर भी जमकर तंज कसा। कहा कि दो वर्ष पहले जब कांग्रेस की सरकार थी तो यूपी में विकास सिर्फ  अमेठी और रायबरेली तक ही सीमित रह गया था, लेकिन अब पूर्वी उत्तर प्रदेश को भी तवज्जो मिली है। हाईस्पीड ट्रेन का ट्रायल दिल्ली-अहमदाबाद रूट पर किया गया है। भविष्य में दिल्ली-लखनऊ और वाराणसी रूट पर ट्रेन का ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन


रेल राज्यमंत्री ने कहा कि रेलवे में पहली बार टाइम टेबल के अनुसार मालगाड़ी चलाई गई। दिल्ली से बंगलूरू के बीच 70 घंटे की जगह 56 घंटे का समय लगा। पूरे देश में मालगाड़ियों को टाइम टेबल से चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुसुम्ही से डोमिनगढ़ के बीच तीसरी लाइन का काम और 100 विद्युत इंजनों के मरम्मत के लिए लोको शेड का निर्माण जल्द शुरू करा दिया जाएगा। इसके साथ ही संतकबीनगर से श्रावस्ती तक नई रेल लाइन का भी काम जल्द ही शुरू होगा। कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे में सिर्फ शाहजहांपुर-पीलीभीत रेलखंड पर अमान परिवर्तन बाकी रह गया है, इसे भी अगले बजट में मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर सांसद महंत आदित्यनाथ ने कहा कि लगातार यात्री सुविधाओं को लेकर कार्य हो रहा है। स्टेशन पर सेकेंड इंट्री का कार्य सराहनीय है। उन्होंने दिल्ली के लिए हमसफर चलाने पर रेलमंत्री को बधाई देते हुए कोलकाता और अयोध्या होकर प्रयाग के लिए ट्रेन चलाने की मांग की। एनईआर जीएम राजीव मिश्र ने कहा कि स्टेशन पर एस्केलेटर, प्लेटफार्म का सुंदरीकरण, सेकेंड इंट्री गेट की ओर वेटिंग रूम जल्द बनाए जाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन सीपीआरओ संजय यादव और आभार ज्ञापन लखनऊ के डीआरएम आलोक सिंह ने किया। इस दौरान एनईआर के जीएम राजीव मिश्र, मेयर डॉ सत्या पांडेय, सदर सांसद महंत आदित्यनाथ, सांसद शिव प्रताप शुक्ल, नगर विधायक डॉ आरएमडी अग्रवाल आदि उपस्थित थे।


वाईफाई सेवा वाला गोरखपुर बना 15वां स्टेशन
देश के 14 स्टेशनों पर ही अभी तक वाईफाई सेवा शुरू हो सकी है। सोमवार को 15वां स्टेशन गोरखपुर हो गया। लखनऊ और गोरखपुर में भी सुविधा शुरू हो गई है, जबकि इलाहाबाद में इस सेवा का शुभारंभ शीघ्र होगा। इसके अलावा मथुरा, गाजियाबाद, मुगलसराय, झांसी, मुरादाबाद, कानपुर, बरेली, अलीगढ़, आगरा छावनी व वाराणसी स्टेशन पर यह सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed