{"_id":"53df72f08a631bcb3a685fb250b1de09","slug":"free-checkup-of-backbone-in-district-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में मुफ्त होगी रीढ़ के गठिया की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में मुफ्त होगी रीढ़ के गठिया की जांच
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में खुले एसआरएल (सुपर रेलिगर लेबोरेटरिज) लैब में 12 महत्वपूर्ण जांचे बढ़ेंगी। शासन ने इसके लिए अस्पताल प्रशासन से शेष जांचों की सूची मांगी है। ताकि उन जांच को भी दायरे में लाया जा सके। डॉक्टरों ने आपसी तालमेल करके 12 जांचों की सूची भेज दी है। वहीं एसआरएल के प्रभारी ने भी इन जांचों पर मोहर लगाते हुए अनुमति के लिए शासन को भेजा है।
अस्पताल की ओर से एचएलए बी-27 (रीढ़ के हड्डी में गठिया), एडीजी (शरीर में ऑक्सीजन लेबल) खासकर इंसेफेलाइटिस मरीजों में आने वाले झटके के लिए, हीमोग्राम बीएस (लीवर, किडनी प्रोफाइल), विटामिन डी 3, टेरोपोनिन (हृदय में दर्द की वजह जानने की जांच), थॉयराइड प्रोफाइल एफटीएचएस, एफटी 3, एफटी 4 और ईएसआर (शरीर में इंफेक्शन) की जांच को भी शामिल करने की सिफारिश की है।
इसमें एचएलए बी-27 जांच अभी किसी भी प्राइवेट पैथोलॉजी में उपलब्ध नहीं है। वहीं विटामिन डी 3 की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज में 600 रुपये देने होते हैं। एडीजी जांच मेडिकल कॉलेज में नहीं है और प्राइवेट पैथोलॉजी में इसके लिए एक हजार रुपये देने होते हैं। इसी तरह टेरोपोनिन जांच के लिए 1200 रुपये देने होते हैं, थॉयराइड जांच प्राइवेट पैथोलॉजी में 450 रुपये की होती है। इन सभी जांचों की सुविधा अस्पताल में नि:शुल्क होगी।