फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fraud to make birth and death certificate

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में लोगों से ठगी  

Sun, 07 Aug 2016 08:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sun, 07 Aug 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
fraud to make birth and death certificate
नगर न‌िगम
नगर निगम के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में एक बार फिर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस बार यह धांधली ऑनलाइन आवेदकों के साथ की जा रही है। जन्म प्रमाण पत्र के अलावा फॉर्म के लिए भी उनसे बीस रुपये लिए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अब तक तीन से चार सौ लोगों के साथ ऐसा हो चुका है। मामले में किसी तरह की गड़बड़ी न पकड़ी जाए, इसके लिए कर्मचारी नगर निगम की तरफ से जारी रसीद की कापी भी फॉर्म के साथ लगा दे रहे हैं।
विज्ञापन


नगर निगम में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बीस रुपये और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए दस रुपये फीस निर्धारित है। नगर निगम में रोज तकरीबन 100 से ज्यादा जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन आते हैं। ऐसे में ऑनलाइन आवेदन की भी व्यवस्था है। ऑनलाइन आवेदकों को नगर निगम में जन्म प्रमाण पत्र के लिए बीस रुपये फीस जमा करनी होती है, जिसकी रसीद भी उन्हें दी जाती है। लेकिन इस बीच ऑनलाइन आवेदन करने वाले तकरीबन तीन से चार सौ लोगों से प्रमाण पत्र के अलावा फॉर्म के लिए भी बीस रुपये लिए जा रहे हैं। अधिकांश आवेदकों को इसकी जानकारी नहीं होने से अब तक हजारों की ठगी हो चुकी है।

विज्ञापन


केस एक 
मिर्जापुर के रहने वाले नीरज ने बताया कि उनके दो बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनना था। उन्होंने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। बावजूद इसके नगर निगम में उनसे दोनों जन्म प्रमाण पत्र के 300 सौ रुपये ले लिए गए। इसके लिए उन्हें किसी तरह की कोई रसीद भी नहीं दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दो 
गोलघर के पुर्दिलपुर हुसैन अहमद ने बेटे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। नगर निगम कर्मचारियों ने जन्म प्रमाण पत्र के लिए निर्धारित 20 रुपये के अलावा फॉर्म के भी 20 रुपये ले लिए। हुसैन ने इस पर आपत्ति भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 


फार्म का पैसा लिया जाना गलत है। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए केवल बीस रुपये फीस लगती है। इसके अतिरिक्त अगर कोई कर्मचारी रुपये लेता है तो इसकी जांच कराई जाएगी। 
- डॉ. एसके सिंह, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed