{"_id":"5deead658ebc3e88104390cc","slug":"fraud-gorakhpur-city-news-gkp332646527","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओम नम: शिवाय के जाप को बोलकर ले उड़ा गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओम नम: शिवाय के जाप को बोलकर ले उड़ा गहने
विज्ञापन
पैडलेगंज में जालसाजी की शिकार हुईं गीता शर्मा।
ओम नम: शिवाय के जाप को बोलकर ले उड़ा गहने
गोरखपुर। पैडलेगंज चौकी से चंद कदम की दूरी पर एक जालसाज ने महिला के बीमार बच्चे के इलाज का झांसा देकर उससे गहने ठग लिए। उसने महिला को ओम नम: शिवाय का जाप कर दस कदम चलने को कहा और इसी दौरान फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने थाने में तहरीर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पैडलेगंज निवासी पवन कुमार की पत्नी गीता शर्मा सोमवार की सुबह बच्चे को साथ लेकर चौराहे पर सामान खरीदने जा रही थीं। घर से कुछ दूरी पर एक बाइक सवार युवक आया और बोला कि आपके बच्चे की तबीयत खराब लग रही है, वह उसे ठीक कर सकता है। यह संयोग था कि तब बच्चे की तबीयत कुछ खराब थी। वह युवक के झांसे में आ गईं। युवक ने कहा कि जब बच्चे की तबीयत खराब हो तो जेवरात नहीं पहने जाते। तब गीता ने कान की बॉली, सोने की चेन निकालकर थैले में रख दिया। फिर जालसाज ने कहा-आप बिना पीछे मुड़े दस कदम आगे जाएं और ओम नम: शिवाय का जाप करें। गीता जैसे ही मुडीं, इसी दौरान युवक जेवरात का थैला लेकर फरार हो गया। गीता ने पति को सूचना दी। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।