फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Frad in medical college

झांसा देकर झुमका लूटने की फ्रिक में था

Sun, 04 Aug 2019 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Frad in medical college
एक्सरे जल्दी कराने का झांसा देकर गहने उतरवाए और लेकर भागने लगा
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शनिवार को एक्सरे जल्दी कराने के का झांसा देकर एक युवक ने महिला के गहने उतरवा लिए। चंद मिनटों में ही उसने झोले से झुमका निकाल लिया और भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

देवरिया की आरती देवी शनिवार सुबह ऑर्थो ओपीडी में इलाज कराने आईं थीं। डॉक्टर ने एक्सरे कराने को कहा। महिला एक्सरे रूम की तरफ जाने लगी। इसी दौरान एक युवक ने खुद को मेडिकल कॉलेज का कर्मचारी बताकर तुरंत एक्सरे कराने की बात कही। युवक ने कहा कि झुमका और मंगलसूत्र निकालकर ही एक्सरे किया जाता है। महिला ने ओपीडी पर्ची वाले झोले मेें जेवर निकाल कर रख दिए। इसी बीच युवक ने धोखे से झोले से झुमका निकाल लिया और पीछे के रास्ते से भागने लगा। पुलिस उससे पूर्व की घटनाओं के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed