Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fracas with SDO, FIR on 30

बिजली निगम के एसडीओ से हाथापाई, जेसीबी का शीशा तोड़ा

Fri, 22 Nov 2019 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
fracas with SDO, FIR on 30
बिजली निगम के एसडीओ से हाथापाई, जेसीबी का शीशा तोड़ा
विज्ञापन

चिलुआताल। पोल शिफ्टिंग के दौरान बृहस्पतिवार को ग्रामीणों और बिजली विभाग के एसडीओ के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि ग्रामीणों ने हाथापाई की और जेसीबी का शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने एसडीओ मनोज कुमार की तहरीर पर छह नामजद और तीस अज्ञात के खिलाफ मारपीट, धमकी, सरकारी काम में बाधा डालने सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक डोहरिया क्षेत्र के भिटनी, अवईपाकड़, करंजहवा, काजीपुर, कुशहरा, शेरपुर चमराह के ग्रामीण बरहुआ-आनंदनगर हाईटेंशन तार व पोल को ले जाने का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग बिना नोटिस के उनके खेतों में पोल गाड़ कर तार ले जा रहा है। बृहस्पतिवार को बिजली विभाग की टीम ने एसडीओ ट्रांसमिशन मनोज कुमार के नेतृत्व में और गड्ढा खोदने का काम शुरू किया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और काम रुकवाने लगे। काम नहीं रोकने पर दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। ग्रामीणों का कहना था कि वह इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मिले थे मुख्यमंत्री ने जांच के बाद काम शुरू होने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि ग्रामीणों ने एसडीओ से भी हाथापाई की और जेसीबी का शीशा तोड़ दिया। इस मामले में चिलुआताल पुलिस ने एसडीओ मनोज कुमार की तहरीर पर रवि चौबे पुत्र राजेन्द्र चौबे, प्रभात चतुर्वेदी पुत्र महेंद्र चतुर्वेदी, शिवेंद्र चौबे पुत्र राजेन्द्र चौबे, राजनाथ गुप्ता पुत्र रामजनग, रामकरन पुत्र संत एवं 30 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed