फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   four policeman will appointed in vidhi vigyan lab

विधि विज्ञान प्रयोगशाला में होगी चार सिपाहियों की नियुक्ति

Sun, 21 Feb 2016 01:28 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
four policeman will appointed in vidhi vigyan lab
गोरखपुर। विधि विज्ञान प्रयोगशाला गोरखपुर में चार सिपाहियों की नियुक्ति होगी। नियतन के अनुसार यहां संख्या कम होने के कारण कामकाज में दिक्कत हो रही है। आईजी ने एसएसपी को पत्र लिख सिपाहियों की नियुक्ति करने के साथ ही फोरेंसिक लैब की व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


10 फरवरी को आईजी एचआर शर्मा ने पुलिस लाइंस में स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण किया था। भवन की खराब स्थिति के साथ ही असुरक्षित फोरेंसिक लैब की व्यवस्था देख नाराज हुए थे। गोरखपुर के अलावा जोन के अन्य जिलों में होने वाले अपराध की घटना में टीम के मौके पर न पहुंचने से नाराजगी जताई। वैज्ञानिक अधिकारी अवधेश पांडेय से उन्होंने फोरेंसिक लैब में मौजूद उपकरणों की जानकारी लेने के साथ ही उनके उपयोग की जानकारी ली थी।
विज्ञापन



आईजी ने एसएसपी गोरखपुर अनंतदेव से फोरेंसिक लैब की व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश देने के साथ ही घटनास्थल पर अधिक - अधिक से टीम को भेजने के लिए कहा। गोरखपुर, बस्ती और देवीपाटन रेंज के सभी पुलिस कप्तान से भी बड़ी घटना होने पर साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed