फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four more deaths in consuming poisonous liquor in Kushinagar

कुशीनगर में जहरीली शराब के सेवन से चार और मौतें, अब तक 9 ने तोड़ा दम

Fri, 08 Feb 2019 10:04 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 08 Feb 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
Four more deaths in consuming poisonous liquor in Kushinagar
प्रतीकात्मक तस्वीर
कुशीनगर के तरयासुजान क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से गुरुवार को चार और मौतें हो गईं। अब तक कुल नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच बीमार लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। वैसे प्रशासन सात लोगों की मौत की पुष्टि कर रहा है, जबकि दो की मौत बीमारी से बता रहा है। 
विज्ञापन


उधर, इस मामले में जहां तरयासुजना के इंस्पेक्टर लाइनहाजिर कर दिए गए वहीं हल्का दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा आबकारी निरीक्षक समेत पांच सिपाही भी निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के बेंदूपार खलवा टोला निवासी रामवृक्ष (26) और नौका टोला निवासी रामनाथ शाहर (45) की गुरुवार की सुबह कच्ची जहरीली शराब पीने से मौत हो गई, जबकि बुधवार की रात खैरटिया निवासी विजय (46) और ओम दीक्षित (28) ने  शराब पीने के बाद दम तोड़ दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों की मौत के पीछे भी घर वालों ने जहरीली शराब का सेवन ही बताया है। दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बुधवार को हुई तीन अन्य लोगों की मौत भी उनके घर वालों ने शराब पीने से बताई थी। तीनों का उनके घर वालों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया था। इसी के चलते उनका पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

इसके अलावा ओम दीक्षित के छोटे भाई दिवाकर दीक्षित (25) को सिसवा नाहर में प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। बेदूपार के खलवा टोला निवासी मीर हसन (45), छबीला (35) को पीएचसी तरयासुजना से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

जबकि साहब (30) का इलाज किसी प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। उधर, बुधवार को जिस विकास को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, उसकी हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। 

डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को रामवृक्ष और रामनाथ शाह की मौत भी शराब के सेवन से होने की बात सामने आई तो उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विजय और ओम दीक्षित की मौत भी शराब से होना बताया गया है, लेकिन घर वालों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने पर क्षेत्रीय आबकारी इंस्पेक्टर हृदय नारायण पांडेय, प्रधान सिपाही प्रहलाद सिंह, राजेश कुमार तिवारी, सिपाही रवींद्र कुमार व ब्रह्मानंद श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है।

उधर, एसपी राजीव नारायन मिश्र ने बताया कि हीरा और डेबा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने से डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रख लिया है। घर वालों की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, जहरीली शराब बनाने और बेचने के आरोप में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

अवैध कच्ची शराब के कारोबारियों पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने के आरोप में तरयासुजान थाने के इंस्पेक्टर विनय पाठक को लाइनहाजिर और हल्का दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed