{"_id":"5cb0b7fdbdec2214123205c2","slug":"four-juveniles-assaulted-a-sixth-class-girls-student-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठी कक्षा की छात्रा के साथ चार किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठी कक्षा की छात्रा के साथ चार किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
Fri, 12 Apr 2019 09:38 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुदही (कुशीनगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुदही (कुशीनगर)
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 12 Apr 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर के विशुनपुरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छठी कक्षा की छात्रा के साथ गुरुवार की देर शाम गांव के ही चार किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शुक्रवार को दोपहर बाद पीड़ित परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने चारों आरोपी किशोरों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
कक्षा छठी में पढने वाली 13 वर्षीय किशोरी गुरुवार की देर शाम भोजन बनाने के लिए घर के पास खलिहान में रखा गन्ने का पत्ता लेने गई थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव के चार किशोर पहुंच गए और किशोरी का मुंह दबा कर मक्के के खेत में उठा ले गए। आरोपियोंं ने किशोरी संग बारी- बारी से दुष्कर्म किया। जब एक घंटे तक छात्रा घर नहीं पहुंची तो उसकी बड़ी बहन दूसरे घर पर पशुओं की देख- रेख कर रही मां के पास छात्रा के विषय में फोन कर पूछा।
विज्ञापन
उसके बाद मां ढूंढने निकल गई, जहां सड़क पर दो युवक मिले जो पहरेदारी कर रहे थे, तभी छात्रा की आवाज सुनाई दी। छात्रा की आवाज सुनकर मां मक्के के खेत में पहुंच गई। मां को देख कर चारों आरोपी भाग निकले। उसके बाद मां पीड़ित बेटी को उठा कर घर लाई, जहां छात्रा ने मां को आपबीती बताई। पीड़ित बेटी को लेकर मां ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन
सूचना के बाद एसपी नार्थ गौरव वंशवाल और एसओ मौके पहुंच गए और घटना की जानकारी जुटाई। एसपी राजीव नारायन मिश्र ने बताया कि चारों आरोपी किशोर है। उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉस्कों एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। चारों आरोपी पुलिस की हिरासत में है।