{"_id":"5da5a2248ebc3e93be635154","slug":"four-injured-in-a-motorcycle-accident-in-maharajganj-admitted-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: दो मोटरसाइकिल की टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: दो मोटरसाइकिल की टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर
Tue, 15 Oct 2019 04:10 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 15 Oct 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाईक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के जमुई कला गांव के पास ठूठीबारी-निचलौल मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया।
विज्ञापन
घायलों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में से दो युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है। परसामलिक निवासी शिवदयाल गुप्ता (20) व साहिल मलिक(19) मोटरसाइकिल से निचलौल स्थित एक महाविद्यालय में पढ़ने आ रहे थे। जैसे ही वह मोटरसाइकिल से जमुई कला के पास इटहिया मोड़ पर पहुंचे कि निचलौल की तरफ से जा रहे बाइक सवार विशाल खरवार (22) व सतीश पासवान (21) की मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में कोतवाल ठूठीबारी छोटेलाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा किॉ मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा गया है। कोई तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन