{"_id":"5824d6c34f1c1b7304b37f50","slug":"four-ded-encephalitis","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसेफेलाइटिस से चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसेफेलाइटिस से चार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 11 Nov 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
इंसेफेलाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटे के भीतर मेडिकल कॉलेज में चार और मरीजों की मौत हो गई। जनवरी से अब तक 1731 मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए जा चुके हैं जिसमें से 443 मरीजों की मौत हो चुकी है। 94 मरीजों का अभी उपचार चल रहा है। बीते 24 घंटे में मरने वालों में बस्ती की डाली 13, कुशीनगर की गुड़िया 5, खड्डा के रितेश 6, बांसगांव की अनीता 5 की मौत हो गई। वहीं गोरखपुर के चार, महराजगंज के दो, कुशीनगर के दो, संतकबीरनगर के दो, देवरिया के दो, सिद्धार्थनगर और बस्ती के एक-एक मरीज को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन