फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former bjp mp sharad tripathi stop to attend the inauguration program, Clash between two Group

भाजपा के पूर्व सांसद को उद्घाटन में जाने से रोका, दो पक्षों में झड़प, 'जूताकांड' से आए थे चर्चा में

Sun, 28 Jul 2019 09:50 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहरौली/ संतकबीर नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहरौली/ संतकबीर नगर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 28 Jul 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
Former bjp mp sharad tripathi stop to attend the inauguration program, Clash between two Group
sharad tripathi - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम रजापुर सरैया में रविवार को एक संस्था के जरिए लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करने जा रहे पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी को कुछ लोगों ने डड़वा के पास रोक लिया और कार्यक्रम में जाने को लेकर विरोध जताया। जिसके बाद मामला बढ़ गया और दो पक्षों में जमकर झड़प हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। उसके बाद पूर्व सांसद कार्यक्रम में पहुंचे।

विज्ञापन


दुधारा थाना क्षेत्र के रजापुर सरैया गांव में तेजी फाउंडेशन के जरिए कैंसर जागरुकता को लेकर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। जिसका उद्घाटन पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी को करना था। वह रविवार को दिन में एक बजे के करीब कार्यक्रम स्थल पर जा रहे थे। अभी वह कोतवाली क्षेत्र के डड़वा के पास पहुंचे ही थे कि रजापुर सरैया गांव के कुछ लोगों ने उनके काफिले को रोक लिया और कार्यक्रम में जाने के विरोध में नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


उसी दौरान कार्यक्रम आयोजक पक्ष के कुछ लोग पहुंच गए और विरोध कर रहे लोगों से रास्ता रोके जाने के बाबत पूछा। जिसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। मामले की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर सीओ सदर रमेश कुमार, कोतवाल प्रकाश यादव, दुधारा एसओ प्रदीप सिंह पहुंच गए। सीओ ने दोनों पक्षों को शांत कराया और पूर्व सांसद को कार्यक्रम स्थल तक ले गए। कार्यक्रम की समाप्ति तक पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ रमेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है। अगर तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का कहना था कि वह कार्यक्रम में जा रहे थे। कुछ लोगों की झड़प की सूचना मिली है। वह कार्यक्रम में गए और शामिल भी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed