{"_id":"57a9e7e74f1c1bf05dee43df","slug":"form-will-accept-till-5-pm-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शाम पांच बजे तक ही लिए जाएंगे आवेदन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शाम पांच बजे तक ही लिए जाएंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Tue, 09 Aug 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
हंगामे के बाद भीड़ का हटाती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम में संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती फॉर्म बुधवार दस अगस्त शाम पांच बजे तक ही लिए जाएंगे। शासनादेश की गाइड लाइन को देखते हुए नगर निगम अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे समय सीमा समाप्त होने के बाद कोई भी फॉर्म रिसीव न करें। मंगलवार शाम पांच बजे तक नगर निगम में 55 हजार के आसपास फॉर्म आए।
उधर, डाटा फिडिंग के लिए 16 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। फिडिंग के लिए नगर निगम में 20 कंप्यूटर लगाए गए हैं। सफ ाईकर्मी का फ ॉर्म भरने में आवेदक बड़ी संख्या में गलती कर रहे हैं। थोड़ी सी चूक के चलते फ ॉर्म रिजेक्ट कर दिया जा रहा है। नगर आयुक्त ने फॉर्म छांटने वाले कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि फॉर्म छांटते हुए वे विशेष सावधानी बरतें।
16 कर्मचारियों की लगी ड्यूटी
संविदा सफाई कर्मचारियों के आए आवेदन फॉर्म को कंप्यूटर में फीड करने के लिए नगर निगम में 16 कर्मचारियों की ड्यूटी दो शिफ्ट में लगाई गई है। पहला शिफ्ट सुबह नौ से शाम तीन बजे तक डाटा फीड करेगा। दूसरा शिफ्ट शाम तीन से रात नौ बजे तक डाटा फीड करेगा। पहले शिफ्ट में सुनील कुमार बनर्जी, शंभू शरण, अभिनव श्रीवास्तव, मनमोहन जायसवाल, राहुल शर्मा, शिव नारायन पांडेय, बुद्धि सागर मिश्रा तथा सुमन यादव की ड्यूटी लगी है। दूसरे शिफ्ट में राम नरेश प्रसाद नागवंशी, अमन श्रीवास्तव, कमाल अख्तर, मो. कादिर, कमलेश कुमार शर्मा, पन्नेलाल, अवधेश कुमार राव, शाहबाज की ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन
शासनादेश के अनुसार दस अगस्त की शाम पांच बजे बाद कोई आवेदन फॉर्म नहीं लिया जाएगा। निर्देशों की जानकारी सभी कर्मचारियों को दे दी गई है। गुरुवार से डाटा फीडिंग का काम शुरू हो जाएगा।
- बीएन सिंह, नगर आयुक्त
बता दें कि सोमवार को कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी थी कि आरएमएस से स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री करने पर अंतिम तिथि 10 अगस्त तक फॉर्म नगर निगम जरूर पहुंच जाएगा। इसके बाद तमाम आवेदनकर्ता आरएमएस डाकघर पहुंच गए। इससे वहां आवेदकों की भीड़ जुट गई। देर शाम तक बुकिंग होते न देख कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया था और काउंटर के साथ दरवाजा भी तोड़ दिया था। इसे देखते हुए एहतियातन मंगलवार को जीआरपी की तैनाती कर दी गई। साथ ही आवेदकों की सहूलियत के लिए दो काउंटर भी बढ़ा दिए गए।
गलफहमी और अफवाह फैलाने से सोमवार को आवेदकों की भीड़ बढ़ गई थी। अराजकतत्वों को समझाने का प्रयास किया गया था, मगर वह कुछ भी सुनने को राजी नहीं थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी बुलानी पड़ी, जो मंगलवार को भी तैनात रही। टूटे दरवाजे और काउंटर की मरम्मत के लिए क्षेत्रीय दफ्तर को पत्र लिखा गया है।
- जीसी ओझा, सुप्रीटेंडेंट, आरएमएस डाकघर
विज्ञापन
उधर, डाटा फिडिंग के लिए 16 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। फिडिंग के लिए नगर निगम में 20 कंप्यूटर लगाए गए हैं। सफ ाईकर्मी का फ ॉर्म भरने में आवेदक बड़ी संख्या में गलती कर रहे हैं। थोड़ी सी चूक के चलते फ ॉर्म रिजेक्ट कर दिया जा रहा है। नगर आयुक्त ने फॉर्म छांटने वाले कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि फॉर्म छांटते हुए वे विशेष सावधानी बरतें।
विज्ञापन
16 कर्मचारियों की लगी ड्यूटी
संविदा सफाई कर्मचारियों के आए आवेदन फॉर्म को कंप्यूटर में फीड करने के लिए नगर निगम में 16 कर्मचारियों की ड्यूटी दो शिफ्ट में लगाई गई है। पहला शिफ्ट सुबह नौ से शाम तीन बजे तक डाटा फीड करेगा। दूसरा शिफ्ट शाम तीन से रात नौ बजे तक डाटा फीड करेगा। पहले शिफ्ट में सुनील कुमार बनर्जी, शंभू शरण, अभिनव श्रीवास्तव, मनमोहन जायसवाल, राहुल शर्मा, शिव नारायन पांडेय, बुद्धि सागर मिश्रा तथा सुमन यादव की ड्यूटी लगी है। दूसरे शिफ्ट में राम नरेश प्रसाद नागवंशी, अमन श्रीवास्तव, कमाल अख्तर, मो. कादिर, कमलेश कुमार शर्मा, पन्नेलाल, अवधेश कुमार राव, शाहबाज की ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन
शासनादेश के अनुसार दस अगस्त की शाम पांच बजे बाद कोई आवेदन फॉर्म नहीं लिया जाएगा। निर्देशों की जानकारी सभी कर्मचारियों को दे दी गई है। गुरुवार से डाटा फीडिंग का काम शुरू हो जाएगा।
- बीएन सिंह, नगर आयुक्त
तोड़फोड़ के बाद जीआरपी की मौजूदगी में हुई बुकिंग
नगर निगम में निकली सफाईकर्मियों की भर्ती के आवेदन जमा करने के दौरान सोमवार को रेलवे डाकघर में हुए तोड़फोड के बाद मंगलवार को जीआरपी की मौजूदगी में काम हुआ। वहीं टूटे दरवाजे की मरम्मत के लिए सुप्रीटेंडेंट ने क्षेत्रीय दफ्तर को पत्र लिखा है।बता दें कि सोमवार को कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी थी कि आरएमएस से स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री करने पर अंतिम तिथि 10 अगस्त तक फॉर्म नगर निगम जरूर पहुंच जाएगा। इसके बाद तमाम आवेदनकर्ता आरएमएस डाकघर पहुंच गए। इससे वहां आवेदकों की भीड़ जुट गई। देर शाम तक बुकिंग होते न देख कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया था और काउंटर के साथ दरवाजा भी तोड़ दिया था। इसे देखते हुए एहतियातन मंगलवार को जीआरपी की तैनाती कर दी गई। साथ ही आवेदकों की सहूलियत के लिए दो काउंटर भी बढ़ा दिए गए।