{"_id":"5d2482588ebc3e6c9a25c085","slug":"foreign-citizen-arrested-without-passport-in-maharajganj-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: अवैध रूप से रह रहा था विदेशी नागरिक, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: अवैध रूप से रह रहा था विदेशी नागरिक, गिरफ्तार
Tue, 09 Jul 2019 05:32 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 09 Jul 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
नेपाल के पर्यटक नगरी पोखरा में फिर अवैध रूप से रह रहे एक पोलैंड के नागरिक को पर्यटक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पोखरा सहायक पुलिस निरीक्षक रविन पांडेय ने बताया की पोखरा में अवैध रूप से रह रहे राकोल मार्किन नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विदेशी नागरिक अवैध रूप से पोखरा में लंबे समय से पर्यटक स्थल लेकसाइड, खहरे और पृथ्वीचौक के आसपास रह रहा था। पकड़े गए विदेशी युवक के पास वीजा, पासपोर्ट कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए अध्यागमन कार्यालय पोखरा को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पोखरा पर्यटक पुलिस ने 3 जुलाई को एक अभियान चलाकर पोखरा शहर में लंबे समय से अवैध रूप से रह रहे 21 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सूचना है कि अभी कई और ऐसे विदेशी नागरिक हैं, जो काफी वर्षों से यहां अवैध रूप से रहकर रोजगार कर रहे हैं और जिनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।