{"_id":"57b477b14f1c1b61556eb575","slug":"footballer-of-up-will-give-challenge-to-foreign-player","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी खिलाड़ियों की बराबरी करेंगे प्रदेश के फुटबॉलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी खिलाड़ियों की बराबरी करेंगे प्रदेश के फुटबॉलर
योगेश्वर, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 19 Aug 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
फुटबॉल स्टेडियम
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में फुटबॉल खिलाड़ी अब विदेशी तकनीक से प्रशिक्षण ले सकेंगे। खेल निदेशालय की तरफ से फुटबॉल का स्तर बढ़ाने के लिए पिछले दिनों इटली के क्रोसिया शहर से फुटबॉल के दिग्गजों को प्रदेश में आमंत्रित कर तीन दिन का सेमिनार कराया गया था। इसके बाद खेल अधिकारियों ने भी क्रोसिया का दौरा किया था। क्रोसिया के फुटबॉलरों की सलाह पर प्रशिक्षकों के लिए एक सीडी तैयार की गई है, जिसमें नई तकनीक से युवा खिलाड़ियों को कैसे प्रशिक्षण दिया जाए, इसका ब्यौरा दर्ज है।
खेल निदेशालय ने प्रदेश के उन 32 जिलों के प्रशिक्षकों के पास यह सीडी भेजी है, जहां इस समय फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसका मकसद यह है कि प्रशिक्षक खुद और खिलाड़ियों को सीडी के जरिए नई-नई तकनीकों से परिचय करा सकें। साथ ही फिटनेस से लेकर अन्य विधा में खिलाड़ी कैसे विदेशी खिलाड़ियों के बराबर पहुंच सकते हैं, इसकी जानकारी दे सकें। शिविर में तकरीबन एक हजार खिलाड़ी फुटबॉल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन्हें विदेशी खिलाड़ियों के बराबर खड़ा करने के लिए इस सीडी का प्रयोग बहुत कारगर साबित होगा।
विज्ञापन
फुटबॉल के बढ़ावे के लिए सीडी तैयार की गई है। प्रदेश के 32 जिलों में प्रशिक्षण कैंप चल रहा है। प्रशिक्षकों को सीडी देने के साथ ही नई-नई तकनीकों को सीखने का निर्देश दिया गया है।
- डॉ. आरपी सिंह, खेल निदेशक

मंडल में तीन जिलों में होगा प्रशिक्षण
गोरखपुर मंडल के तीन जिलों में फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। महराजगंज में उप क्रीड़ा अधिकारी चंदन, देवरिया में क्रांति और गोरखपुर में प्रमोद कुमार पाल प्रशिक्षक के रूप में तैनात हैं। तीनों के लिए सीडी बुधवार शाम को खेल निदेशालय से पहुंच गई। सीडी देखने के बाद प्रशिक्षक उसे खिलाड़ियों को भी दिखाएंगे, जिससे प्रशिक्षण के वक्त खिलाड़ी आसानी से सभी तकनीकों को समझ सकें।