फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five years law programme starts in gorakhpur university

यूनिवर्सिटी में इंटर के बाद कर सकेंगे एलएलबी

Wed, 11 May 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 11 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Five years law programme starts in gorakhpur university
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
गोरखपुर यूनिवर्सिटी की विद्या परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इंटरमीडिएट के बाद विधि की पढ़ाई करने के लिए पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी पाठ्यक्रम, बीएससी और बीकॉम के विद्यार्थियों को व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में एमए की पढ़ाई करने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई।
विज्ञापन


इसके अलावा दो वर्षीय बीपीएड पाठ्यक्रम और लंबे समय से अटके बैचलर आफ फिजियोथेरेपी और बीएससी एमएलटी कोर्स के नये स्वरूप को भी विद्या परिषद ने स्वीकृति दे दी है। अब 18 मई को कार्यपरिषद की बैठक में इस पर अंतिम फैसला होगा।
विज्ञापन


पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी कोर्स शुरू होेने से कक्षा 12 वीं के बाद ही विद्यार्थी विधि की पढ़ाई शुरू कर सकेंगे। अभी स्नातक की पढ़ाई के बाद विधि का तीन साल का कोर्स करना पड़ता है। काफी लंबे समय से इस बदलाव की मांग उठ रही थी। जानकारों की माने तो कार्य परिषद अगर इसे मंजूरी देता है तो शैक्षणिक सत्र 2016-17 से ही नये कोर्स के तहत प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बीएससी और बीकॉम की डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों को एमए की पढ़ाई करने में काफी सहूलियत होगी। इसे भी नये सत्र से शुरू करने की तैयारी है। विद्या परिषद ने यूजीसी में अन्य पिछड़ा वर्ग के शोध छात्रों के लिए अर्हता में बदलाव करने, राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों का कार्यकाल दो साल बढ़ाने, मेडिकल कॉलेज में आयुर्वेद संकाय खोलने सहित कई और प्रस्ताव पर सहमति दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed