फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   firing in nanadnagar

नंदानगर में तड़तड़ाई गोलियां, एयरफोर्स कर्मी के दो बेटे घायल

Mon, 02 Sep 2019 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
firing in nanadnagar
नंदानगर गोली कांड के बाद जिला अस्पताल में घायलों से मिलने पंहुचे एएसपी रोहन प्रमोद बोत्रे व अन्य
नंदानगर में तड़तड़ाई गोलियां, एयरफोर्स कर्मी के दो बेटे घायल
विज्ञापन

गोरखपुर। कैंट इलाके के नंदारनगर क्रॉसिंग के पास बाइक लड़ने के विवाद में बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। गोली लगने से एयरफोर्स कर्मचारी का बेटा राहुल (23) घायल हो गया जबकि दूसरे बेटे रोहित (20) को सिर पर ईंट से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बदमाशों के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं हो सकी है। घटना की सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने मौके से पांच खोखा, एक चप्पल बरामद की है।
नंदानगर में एयरफोर्स में चतुर्थ श्रेणी कार्यरत रामजीत यादव को दो बेटे राहुल और रोहित हैं। रोहित कोचिंग पढ़ाता है। रविवार की शाम चौकी इंचार्ज मनीष यादव के घर पर कोचिंग पढ़ाने गया था। करीब साढ़े सात बजे पैदल ही घर लौट रहा था। नंदानगर क्रॉसिंग के पास उसकी मुलाकात बड़े भाई राहुल से हो गई। इसी दौरान रोहित का वहां पर मौजूद कुछ लोगों से विवाद हो गया और उसकी पिटाई बदमाशों ने कर दी। राहुल बचाने गया तो उसे गोली मार दी। वहीं राहुल का कहना है कि एक बाइक से टक्कर हो गई थी जिसके बाद दो बाइक पर सवार सात लोगों ने घेरकर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। राहुल के पेट में गोली लगी जबकि रोहित के सिर पर बदमाशों ने ईंट से हमला कर घायल कर दिया। राहुल ने बताया कि आरोपी नीले रंग का शर्ट पहने थे।
विज्ञापन

कोट
रोहित का किसी बात पर स्मैकियों से विवाद हो गया। उसे ईंट मारने लगे तो राहुल बचाने गया। बदमाशों ने राहुल के पेट में गोली मारी दी। घायल किसी का नाम नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed