फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fire in shoe shop due to Short circuit in maharajganj

यूपीः जूते की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का समान जलकर राख

Wed, 27 Nov 2019 10:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 27 Nov 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
fire in shoe shop due to Short circuit in maharajganj
जूते की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

महाराजगंज के घुघली नगर के शिकारपुर मुख्य मार्ग स्थित जूते की दुकान में आग लग गई। यह घटना बुधवार की देर रात करीब नौ बजे के आसपास की है। दुकान में आग लगने के कारण नगदी और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मियों ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


तब तक आग से दुकान में रखा लाखों का समान जलकर राख हो चुका था। वही घटना की सूचना पाते ही घुघली व कोठीभार की पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग का विकराल रुप देख लोगों में घंटों तक अफरा-तफरी मची रही। वहीं दुकानदार के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस दुकान के मालिक घुघली कस्बा निवासी पंकज है। वह प्रतिदिन की तरह ही देर रात दुकान बंद करने के बाद घर चले गए थे। उसके जाने के कुछ देर बाद दुकान से धुंआ निकलने पर लोगों ने इसकी जानकारी पंकज को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक दुकान मालिक दुकान पर पहुंचे तब तक आग विकराल रूप ले लिया था। उनके सामने ही दुकान में रखा समान धूं-धूं कर जल रहा था। आग की चपेट में आकर आस पास की दुकानों में भी काफी क्षति हुई है। दुकानदार पंकज के मुताबिक दुकान में नगदी सहित करीब सात लाख का नुकसान हुआ है। 

वहीं इस संबंध में घुघली थाना प्रभारी धनबीर सिंह का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आग भी काबू पाने का प्रयास किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed