{"_id":"5bf92f38bdec2241946b3c06","slug":"fire-in-school-van-at-kushinagar-international-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन कुशीनगर एयरपोर्ट पर चलती स्कूली वैन में लगी आग, ड्राइवर में कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन कुशीनगर एयरपोर्ट पर चलती स्कूली वैन में लगी आग, ड्राइवर में कूदकर बचाई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
Updated Sat, 24 Nov 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
आग से घिरी स्कूल वैन
- फोटो : अमर उजाला
निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के परिसर में शनिवार को एक स्कूली वैन के इंजन में अचानक आग लग गई। घबराए चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। संयोग से बर्निंग वैन में आग लगने के समय चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
क्षेत्र के गांव एकडेरवा निवासी अवधेश गिरी निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से वैन लेकर जा रहे थे। नकहनी गांव के निकट अचानक वैन से धुंआ निकलने लगा। यह देखकर चालक गाड़ी कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ पल में ही आग ने वैन को पूरी तरह से लपेट में ले लिया। एयरपोर्ट पर ही वैन धू-धू कर जलने लगी।
इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। लोगों की मानें तो वैन रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार में संचालित एक निजी स्कूल के बच्चों को छोड़ने और पहुंचाने का काम करता था, लेकिन घटना के समय वैन में कोई बच्चा सवार नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह घटना इतनी तेजी से हुआ कि कोई कुछ समझ नहीं पाया।
विज्ञापन
कसया थाने के एसआई आरएल सिंह ने बताया कि वैन जलने की जानकारी पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन वहां मौके पर कोई नहीं मिला। अब तक मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि वैन के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।