{"_id":"5db5c1f58ebc3e93d56cde92","slug":"fire-broke-out-in-hut-deoria-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजली के तारों की स्पर्किंग से निकली चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, हजारों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के तारों की स्पर्किंग से निकली चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, हजारों का सामान जला
Sun, 27 Oct 2019 09:42 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 27 Oct 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
झोपड़ी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना इलाके के परसिया ग्राम सभा में दिवाली की देर शाम बिजली के तारों की स्पार्किंग से निकली चिंगारी से एक झोपड़ी में भीषण आग लग गई। आग में झोपड़ी के अंदर रखा हजारों का सामान जल गया।
आग बुझाने की कोशिश में झोपड़ी का मालिक समेत पांच लोग झुलस गए। सीएचसी में उपचार के बाद पीड़ित को जिला अस्पताल ले जाया गया। परसिया गांव निवासी दूधनाथ सिंह की झोपड़ी के ऊपर से बिजली के तार जा रहे हैं।
शाम 7:30 बजे के आसपास अचानक बिजली के तारों के टकराने से एक चिंगारी उनकी झोपड़ी पर आ गिरी, जिससे उसमें आग लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह और फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया।
आग से घर में रखी 30 हजार की नकदी, रजाई, कपड़े, बिस्तर, अनाज, चार बकरियां, फर्नीचर समेत हजारों का सामान जल गए। आग बुझाने के प्रयास में दूधनाथ सिंह, वशिष्ठ सिंह, उदयभान सिंह, बंदू यादव, राकेश यादव आदि झुलस गए, जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार में किया जा रहा है। दूधनाथ को जिला अस्पताल ले जाया गया।