फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR register against Four including Arms dealer over Fake license

फर्जी लाइसेंस : शस्त्र विक्रेता समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 17 Aug 2019 12:30 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 17 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
FIR register against Four including Arms dealer over Fake license
एफआईआर दर्ज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)

जिले में फर्जी लाइसेंस पर असलहे खरीदने के मामले में कैंट पुलिस ने रवि आर्म्स कॉर्पोरेशन टाउनहाल गोरखपुर के प्रोपराइटर, कैंट निवासी शिवम मिश्रा, राप्तीनगर निवासी विकास तिवारी और गोरखनाथ निवासी तनवरी खान के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज किया है। असलहा बाबू प्रथम राम सिंह ने तहरीर दी थी। उधर, इस मामले में पहले से गिरफ्तार तनवीर को गोरखनाथ पुलिस ने जेल भेज दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दिल्ली: खाने में नमक ज्यादा होने के कारण पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, गिरफ्तार
विज्ञापन


कैंट थाने में दर्ज केस के मुताबिक असलहा लाइसेंस के लिए कई लोग कार्यालय आते हैं। शस्त्र लाइसेंस ही नहीं कई अन्य तरह की जानकारी भी लेते हैं। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने आकर बताया कि तीन लोगों को लाइसेंस जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ही शिवम, विकास और तनवीर के नाम बताए और उनके लाइसेंस की छायाप्रति भी उपलब्ध करा दी। इसका जब कार्यालय के रिकॉर्ड से मिलान किया गया तो पता चला कि तीनों लाइसेंस मजिस्ट्रेट दफ्तर से जारी ही नहीं हुए हैं।

जांच में पता चला कि तनवीर ने रवि आर्म्स कॉर्पोरेशन से शस्त्र भी खरीद लिया है। फर्जी दस्तावेज को इस तरह से तैयार किया गया है जिससे वह देखने से एकदम असली लगे। प्रकरण की जांच सब इंस्पेक्टर शेष कुमार शर्मा को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed