{"_id":"5dd996188ebc3e54ec353098","slug":"fir-on-four-accused-in-ravindra-dadhi-murder-case-gorakhpur-city-news-gkp3304710183","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविंद्र ढाड़ी हत्याकांड : चार के खिलाफ एफआईआर, गांव में फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविंद्र ढाड़ी हत्याकांड : चार के खिलाफ एफआईआर, गांव में फोर्स तैनात
विज्ञापन

पाली (गोरखपुर)। सहजनवां इलाके के बनकटिया गांव में प्रधान पति रविंद्र ढाड़ी की हत्या के मामले में पुलिस ने भाई गिरिजेश की तहरीर पर धर्मवीर, शशि कपूर, प्रमोद व अजय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धर्मवीर और प्रमोद को दबोच लिया है जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगाई गईं हैं। गांव में एहतियातन शनिवार को भी फोर्स तैनात रही। क्षेत्रीय विधायक शीतल पांडेय भी मृतक के घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया।
सहजनवां इलाके के बनकटिया गांव के प्रधान के पति व हिस्ट्रीशीटर रविंद्र ढाड़ी (36) की शुक्रवार शाम करीब चार बजे बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोली के छर्रे लगने से दोस्त रविंद्र (दोस्त और मृतक का नाम एक ही है) भी जख्मी हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान स्व. रामकिशुन निषाद के बेटों सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। हत्या के बाद से ही गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में सामने आया है कि 30 अक्तूबर को गांव में कोटे का चुनाव हुआ था जिसमें अजय का कोटा निरस्त कराकर अरुण कुमार को कोटा दिया गया था। इसे लेकर भी विवाद गहरा गया था। सीओ कैंपियरगंज दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है, जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।