फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fir on bank mainager in frod case

ऋण के दस लाख रुपये हड़पने पर केस

Thu, 21 Nov 2019 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
fir on bank mainager in frod case
ऋण के दस लाख रुपये हड़पने पर बैंक प्रबंधक समेत तीन पर केस
विज्ञापन

हरनहीं/बांसगांव (गोरखपुर)। बांसगांव इलाके के बढ़नी चौराहे पर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के प्रबंधक की मिलीभगत से ऋण धनराशि के दस लाख रुपये हड़पे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला कुमुदरानी की तहरीर पर शाखा प्रबंधक मिलाप चंद, सहायक मैनेजर उज्ज्वल सिंह और सचिन सिंह पर धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर रकम हड़पने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर बढ़नी निवासी वशिष्ठ मुनि सिंह की पत्नी कुमुद रानी ने प्रधानमंत्री उद्योग योजना के तहत 10 अगस्त 2017 को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदन किया था। 28 अगस्त को 25 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी गई। बैंक की गोपालपुर बढ़नी शाखा में ऋण की पत्रावली के आने पर कुमुद रानी की ओर से एक फर्म के 10 लाख रुपये का कोटेशन शाखा प्रबंधक मिलाप चंद को दिया गया।
विज्ञापन

आरोप के मुताबिक उस कोटेशन को हटाकर बैंक मैनेजर ने अपने एक सहयोगी सचिन सिंह तथा उप मैनेजर उज्ज्वल सिंह की मदद से कूटरचित तरीके से अन्य फर्म का कोटेशन लगाकर धोखाधड़ी से 10 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। उसके बाद केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed