फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR against SP MP Praveen Nishad in case of Procession without permission in Gorakhpur

गोरखपुर: बिना अनुमति जुलूस निकालने के मामले में सपा सांसद प्रवीण निषाद पर केस दर्ज

Fri, 08 Mar 2019 05:24 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 08 Mar 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
FIR against SP MP Praveen Nishad in case of Procession without permission in Gorakhpur
प्रवीण कुमार निशाद - फोटो : ANI
बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर गोरखनाथ मंदिर जाने की कोशिश कर रहे सपा सांसद प्रवीण निषाद और उनके समर्थकों की पुलिस से भिड़ंत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आज (गुरुवार) सांसद और 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


ज्ञात हो कि बुधवार को सपा की रैली के बाद बिना अनुमति जुलूस निकालने और निषादों को अनुसूचित जाति का सर्टिफिकेट देने की मांग को लेकर गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर जा रहे कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत हुई। पुलिस ने निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के नेता व कार्यकर्ताओं को पानी के बौछार से नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठी पड़ने से सपा सांसद प्रवीण निषाद के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने नेता व कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। जबकि, सांसद प्रवीण निषाद को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने सांसद समेत आठ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। देर शाम सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed