फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fighting between teachers at kasturba gandhi school.

कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में भिड़े टीचर, हंगामा

Fri, 06 Sep 2019 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
fighting between teachers at kasturba gandhi school.
कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में भिड़े टीचर, हंगामा
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हैंसर में शुक्रवार देर शाम दो शिक्षकों के बीच रात में ठहरने को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी की मारपीट हो गई। इसी बीच शोर सुनकर आसपास के लोगों ने घटना की सूचना डीएम को फोन कर दे दी। तत्काल डीएम के निर्देश पर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार वंदना पांडेय ने हालात का जायजा लिया।

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि विद्यालय में पिछले एक माह से टीचरों के बीच ठहरने को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर वार्डन और टीचर के बीच मारपीट की सूचना मिली तो मौके पर पुलिस के साथ पहुंचा था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि स्कूल में रात को ठहरने को लेकर टीचरों के बीच विवाद हुआ है। आरोपी टीचरों का बयान दर्ज किया जा रहा है। टीचरों ने बताया कि विवाद की सूचना विभाग को दी गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विभाग के द्वारा विद्यालय का अनुश्रवण भी नहीं किया जाता है। इसके चलते बात बढ़ी है। पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed