फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fight in tarkulha

तरकुलहा में मारपीट-फायरिंग, आरपीएफ जवान की पिस्टल गायब

Sat, 10 Aug 2019 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
fight in tarkulha
तरकुलहा में मारपीट-फायरिंग, आरपीएफ जवान की पिस्टल गायब
विज्ञापन

तरकुलहा (गोरखपुर)। तरकुलहा मेले में नई कार का पूजन कराने गए आरपीएफ जवान समेत चार लोगों का स्थानीय दुकानदारों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद कार सवारों की ओर से फायरिंग कर दी गई जिससे नाराज दुकानदारों ने कार सवार चारों लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान आरपीएफ जवान की पिस्टल भी गायब हो गई। घटना की सूचना पर एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर नीरज राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। पिस्टल की तलाश जारी है।

नंदानगर निवासी संतोष ने नई कार खरीदी है। शुक्रवार को आरपीएफ जवान अश्वनी सिंह, अजय पासवान और अन्नू के साथ वह पूजन कराने तरकुलहा गए थे। पूजन के बाद सभी वहां एक दुकान पर जलपान करने लगे। इस दौरान खाने के स्वाद को लेकर दुकानदार से कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि अश्वनी ने दुकानदार को गाली दे दी। इसके बाद विवाद बढ़ा तो कार सवारों में से किसी ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। जिसके बाद कई दुकानदार एकत्र हो गए और कार सवारों को दौड़ाकर पीट दिया। मारपीट में नंदानगर के अश्वनी सिंह (45), संतोष (35), अजय पासवान (43), अन्नू (30) घायल हो गए। एसपी नार्थ अरविंद पांडेय ने बताया कि मारपीट हुई है। फायरिंग की बात गलत है। गायब पिस्टल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed