फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fetal death is social crime

सामाजिक अपराध है भ्रूण हत्या

Fri, 10 Jun 2016 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 10 Jun 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
fetal death is social crime
प्रांतीय अधिवेशन का झंडारोहण कर शुभारंभ करते डॉ. सीएम सिन्हा। - फोटो : rajesh kumar
विश्व हिंदू महासंघ का दो दिवसीय सम्मेलन शुक्रवार को गोरक्षनाथ मंदिर के सभागार में शुरू हुआ। इसमें प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों और मंत्री के अलावा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया। पहले दिन छह सत्र चले। इनमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। भ्रूण हत्या को सामाजिक अपराध करार देते हुए इसे रोकने के लिए महासंघ के लोगों से आगे आने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


सम्मेलन में पहले दिन जिन छह प्रस्तावों को पारित किया गया उन्हें बैठक में सदस्यों के समक्ष रखा गया। हर प्रस्ताव पर छह लोगों ने अपने विचार रखे। उसके बाद उसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। सबसे पहले सदस्यों का परिचय हुआ। सभी ने अपना परिचय देने के साथ ही दायित्वों के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि कौन कितने, समय से संगठन से जुड़ा है। भ्रूण हत्या से जुड़े दूसरे प्रस्ताव पर भी सदस्यों ने अपने विचार रखे। इसके विरुद्ध अभियान चलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


सम्मेलन में योग पर भी प्रस्ताव लाया गया। इसपर सदस्यों ने कहा कि योग आज पूरी दुनिया में फैल गया है। प्रधानमंत्री के प्रयास से विश्व योग दिवस मनाया जाने लगा है। सम्मेलन में धर्मांतरण पर भी चर्चा की गई। इसे एक गंभीर समस्या बताते हुए वक्ताओं ने इसके विरुद्ध सचेत रहने की जरूरत जताई। यही नहीं, गुलामी का एहसास कराने वाले नामों को बदलने का प्रस्ताव भी बैठक में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्यों का कहना था कि आजादी के इतने साल बाद भी तमाम सड़कों और प्रमुख स्मारकों का नाम उनके नाम पर रखा गया है जिन्होंने जुर्म किया था। अंत में सामाजिक समरसता पर चर्चा हुई। बताया गया कि सामाजिक समरसता का संदेश देने के लिए ही ब्रह्मलीन पीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ ने डोम के घर भोजन किया था। शनिवार को सम्मेलन का समापन होगा। पहले दिन अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति और संचालन ओमप्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed