फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ‌fertilizer corporation

खाद कारखाना, एम्स को लेकर पीएम से मिले आदित्यनाथ

Fri, 29 Apr 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Fri, 29 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
fertilizer corporation
योगी आदित्यनाथ
 सांसद आदित्यनाथ ने एम्स का शिलान्यास करने, नए फर्टिलाइजर कारखाने की आधारशिला रखने और महंत अवेद्यनाथ की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने नए खाद कारखाने तथा एम्स के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने इन कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता देने का अपने कार्यालय को निर्देश भी दिया।
विज्ञापन



सांसद ने बताया कि सात अप्रैल को प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रधान सचिव के साथ केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार, पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कोयला मंत्री पीयूष गोयल की बैठक हुई थी। इसमें तय हुआ कि पूर्वोत्तर भारत के औद्योगिकीकरण के लिए गोरखपुर बरौनी तथा सिन्दरी में बंद खाद कारखानों को सरकार स्वयं संचालित करे। इसे ऊर्जा, कोयला और पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रमों की मदद से चलाया जाएगा। बैठक में हल्दिया, जगदीशपुर गैस पाइप लाइन को वाया गोरखपुर होते हुए ले जाने पर भी बातचीत हुई।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गोरखपुर में एम्स में हो रही देरी पर चिंता जताई। एक वर्ष से अधिक समय से प्रदेश सरकार जमीन का ठोस प्रस्ताव नहीं दे पाई। नौ अप्रैल को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें प्रदेश सरकार ने जमीन संबंधी सभी औपचारिकताओं को अविलंब पूरा करने का आश्वासन दिया था। सांसद ने बताया कि यदि प्रदेश सरकार भूमि संबंधी सभी प्रकार की बाधाएं दूर कर देती है तो प्रधानमंत्री एम्स एवं गोरखपुर खाद कारखाने का शिलान्यास जल्द कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed