फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fellowship will help for higher education in USA

उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका जाने में मदद करेगी फेलोशिप

Wed, 01 Mar 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 01 Mar 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
Fellowship will help for higher education in USA
higher education
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के अधिष्ठाता छात्र कल्याण और यूनाइटेड स्टेट्स इंडिया एजुकेशनल फाउंडेशन (यूएसआईईएफ) ने सोमवार को फुलब्राइट नेहरू फेलोशिप की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। गणित एवं सांख्यिकी विभाग में हुए इस एक दिवसीय कार्यशाला में छात्रों को अमेरिका में जाकर उच्च शिक्षा हासिल करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन


फाउंडेशन की डॉ. गायत्री सिंघल और डॉ. रूपाली वर्मा ने फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही फु लब्राइट नेहरू स्नातकोत्तर फेलोशिप, फु लब्राइट कलाम क्लाइमेट फेलोशिप के बारे में बताया। डॉ. गायत्री ने बताया कि चुनिंदा अमेरिकी महाविद्यालयों से परास्नातक करने की इच्छा रखने वाले छात्र फेलोशिप का लाभ उठज्ञ सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून है। फ ुलब्राइट नेहरू डॉक्टोरल रिसर्च फेलोशिप के बारे में डॉ. रूपाली ने बताया कि आवेदन करने वाले चुनिंदा छात्रों को अमेरिका भेजा जाता है। वहां छात्रों को शोधकार्य में सहायता दी जाती है तथा विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जातीं हैं। बदले में भारतीय छात्रों को अमेरिकी छात्रों को भारतीय भाषा पढ़ानी होती है। यह एक प्रकार से द्विपक्षीय सांस्कृतिक संबंध को प्रगाढ़ करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बताया कि फेलोशिप की अधिक जानकारी यूएसआईईएफ की आधिकारिक वेबसाइट www.usief.org.in और www.educationusa.state.gov पर प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


अधिष्ठाता छात्र कल्याण तथा विभागाध्यक्ष गणित एवं सांख्यिकी विभाग प्रो. सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रों के हित के लिए और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुविधाओं की जानकारी के लिए इस प्रकार की कार्यशालाओं का निरंतर आयोजन किया जाता रहेगा। कार्यक्रम में गणित विभाग के प्रो. विजय कुमार, प्रो. वीएस वर्मा सहित बड़ी संख्या में शोध छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed