फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Farmers protest after seeing destroyed forms of kisan samman nidhi yojna

किसान सम्मान निधि योजना के अधजले फॉर्म देख गुस्साए अन्नदाता, कार्यालय बंद कर किया विरोध

Fri, 25 Oct 2019 03:06 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Prachi Priyam Updated Fri, 25 Oct 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest after seeing destroyed forms of kisan samman nidhi yojna
विरोध प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज स्थित निचलौल विकासखंड कार्यालय में कृषि रक्षा इकाई पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना के फॉर्म में हुए गड़बड़ी को सही कराने पहुंचे किसानों ने जमा किए फार्म को कूड़े के ढेर पर अधजला देख आक्रोशित हो उठे। उसके बाद किसानों ने कर्मचारियों से बहस कर कार्यालय को बंद कर विरोध करना शुरू कर दिया। किसानों द्वारा कार्यालय बंद कर घंटो विरोध करने के बाद कुछ लोग समझाने लगे। 

विज्ञापन


उसके बाद किसान किसी तरह शांत हुए और फॉर्म में गड़बड़ी को तत्काल सुधार करने की मांग की। कृषि रक्षा इकाई पर फार्म को अधजला देख विरोध कर रहे किसान रियाजुद्दीन, हरिशंकर कुशवाहा, रामबेलास, सागर प्रसाद, इंद्रजीत, संजय आदि का कहना था कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने के लिए इन दिनों क्षेत्र के किसान तहसील से लेकर ब्लॉक परिसर स्थित कृषि कार्यालय तक भटकने को मजबूर है। 
विज्ञापन


वहीं किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए कोई भी जिम्मेदार अधिकारी आगे नहीं आ रहा है। जिसके कारण कृषि कार्यालय में जमा फॉर्म कर्मचारियों द्वारा सुधारने के बजाय कूड़े के ढेर पर जला दिया जा रहा है। वही किसान इस लाभ को पाने के लिए सुबह से लेकर शाम तक विभागों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन लोगों का आरोप है कि इस योजना के तहत किसानों को मिलने वाली धनराशि अभी भी कई किसानों को नहीं मिली है। कई किसान ऐसे हैं जिनको सही जानकारी नहीं होने के कारण बैंक खाता व आधार नंबर गलत हो गया है। जिससे वह इस योजना से वंचित हो गए हैं। इसे सुधार करने व नए फॉर्म को भरने के लिए कृषि कार्यालय में फॉर्म को जमा किया जाना है। 

यहां कुछ किसानों द्वारा रकम देने पर तत्काल काम हो जा रहा है। जो नहीं दे रहा है उसका फॉर्म जमा करके जला दिया जा रहा है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अभय कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed