फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Family pleased getting 2.5 lakhs for marriage

चेहरे पर झलकी 2.5 लाख रुपये मिलने की खुशी

Sun, 20 Nov 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 20 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Family pleased getting 2.5 lakhs for marriage
शादी का कार्ड लेकर रकम निकालने पहुंचे दंपति। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
बैंकों को क्लीयर गाइड लाइन मिलने के बाद शादी कार्ड पर 2.5 लाख भुगतान करने की प्रक्रिया बैंकों ने शुरू कर दी है। बैंकों में गाइड लाइन आने का इंतजार कर रहे लोगों का चेहरा उस समय खिल गया जब उन्हें बताया गया कि आज ही 2.5 लाख का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


मियां बाजार निवासी कृष्ण बिहारी सिंह उन खुशनसीबों में से थे, जो शादी में होने वाले खर्च के लिए पिछले 10 दिनों से विभिन्न जुगत भिड़ा रहे थे। सरकार के नए आदेश के बाद शनिवार को उनकी परेशानी काफी हद तक खत्म हो गई। दो दिन बैंक का चक्कर लगाने के बाद शनिवार देर शाम जब उन्हें ढाई लाख रुपये मिले तो उनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी। कहा कि इस रकम से अब मैं अपनी बेटी की शादी आसानी से कर सकता हूं।
विज्ञापन


मेन ब्रांच के एजीएम अमर सिंह ने कहा कि आरबीआई की गाइड लाइन आते ही शनिवार शाम से शादी वाले परिवार के एक व्यक्ति के खाते से 2.50 लाख रुपये का भुगतान करना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया जिस परिवार में शादी है उनके किसी एक सदस्य के खाते से 2.5 लाख का नकद भुगतान लेने के लिए बैंक शादी कार्ड, पैन की फ ोटोकापी तथा पते के लिए आधार कार्ड की फ ोटो कापी के साथ ही एक शपथ पत्र भरा रहे हैं। शनिवार को एसबीआई मेन ब्रांच में 13 लोगों ने शादी के लिए 2.5 लाख रुपये देने का आवेदन किया गया था। गाइड लाइन आते ही भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी। सभी के डॉक्यूमेंट चेक किए जा रहे हैं। जिनके भी डॉक्यूमेंट सही होंगे उनका भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर एवं वधू पक्ष एक ही बार निकाल सकते हैं रकम

एजीएम अमर सिंह ने बताया कि प्रावधान के अनुसार वर और वधू दोनों पक्ष के लोग अपने खाते से 2.50 लाख रुपये निकाल सकते हैं। दोनों परिवार के किसी एक व्यक्ति के खाते से ही यह रकम निकाली जा सकती है। अगर वर या वधू पक्ष के परिजनों की ओर से एक से ज्यादा खाते से रकम निकाले जाने का मामला प्रकाश में आता है तो इसकी रिपोर्ट की जाएगी और केंद्र सरकार द्वारा इस संबंध में निर्धारित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed