फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Family of 200 policemen are faced water problem since one month

पानी को तरस रहा 200 पुलिसकर्मियों का परिवार

Fri, 15 Jul 2016 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Fri, 15 Jul 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
Family of 200 policemen are faced water problem since one month
पानी की समस्‍या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइंस में एक महीने से पानी के लिए 200 पुलिसकर्मियों का परिवार परेशान है। शिकायत मिलने पर आईजी ने 20 दिन पहले आरआई को व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया था। नई बोरिंग कराने के साथ ही पानी की आपूर्ति के लिए नगर निगम और फायर ब्रिगेड से टैंकर की व्यवस्था भी कराई गई, लेकिन अब तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


बता दें कि परेड ग्राउंड में 200 पुलिसकर्मियों का परिवार रहता है। एक महीने से सभी पानी की समस्या से परेशान हैं। 20 दिन पहले मामला संज्ञान में आने के बाद आईजी मोहित अग्रवाल ने एक सप्ताह में व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया था। व्यवस्था ठीक न होने पर उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। आईजी के निर्देश के बाद नई बोरिंग कराने के साथ ही पुलिसकर्मियों के परिवार को पानी की आपूर्ति के लिए नगर निगम और फायर ब्रिगेड से पानी के टैंकर मंगाए गए। बोरिंग होने के बाद ट्रायल लेकर उसे छोड़ दिया गया। इसके चलते पानी की समस्या अभी तक दूर नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


आरआई एएन सिंह बताया कि बोरिंग करा लिया गया है। कनेक्शन जुड़ने के बाद पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। पुलिस लाइंस में पानी की किल्लत जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed