फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fake stf officer arrested

एसटीएफ बनकर वसूली करने के आरोपी को दबोचा

Fri, 27 Sep 2019 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
fake stf officer arrested
एसटीएफ ऑफिसर बन वसूली करने के आरोपी को दबोचा
विज्ञापन

हरनही (गोरखपुर)। बांसगांव के गोगहरा पुल के पास बुधवार की रात वसूली कर रहे एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपित अपने दो साथियों के साथ एसटीएफ ऑफिसर बन आने-जाने वाले वाहन चालकों से चेकिंग के बहाने रुपयों की जबरन वसूली कर रहा था। इसकी भनक पाते ही बांसगांव थानेदार प्रमोद तिवारी ने हमराहियों के साथ घेराबंदी कर एक आरोपी को दबोच लिया। हालांकि उसके दो साथी भाग निकले। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान उनवल के वार्ड नंबर सात निवासी सुधीर यादव के रूप में हुई। बांसगांव थानेदार प्रमोद तिवारी के मुताबिक बुधवार की रात एक राहगीर ने पुलिस को एसटीएफ के नाम पर चेकिंग और रुपये छीने जाने की जानकारी दी थी। कड़ाई से पूछताछ में सुधीर ने बताया कि अपने खर्च के लिए वह साथियों के साथ रुपयों की वसूली कर रहा था। पकड़े गए आरोपी के पास से एक बाइक भी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने फर्जी तरीके से खुद को लोकसेवक बताने और लूट की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पहले भी कर चुके हैं वसूली
आरोपी सुधीर और उसके साथियों ने चेकिंग के नाम पर बांसगांव इलाके में पहले भी इस तरह की वारदातें की हैं। पूछताछ में सुधीर ने बताया कि वह पहले भी अपने साथियों के साथ लोगों को रोककर रुपये छीनता था। इसके लिए ये लोग ऐसे इलाकों को चुनाव करते थे जहां पर पुलिस का आना-जाना कम हो और वाहनों की संख्या ज्यादा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed