{"_id":"5d94f8d08ebc3e93ce4fb26f","slug":"fake-scheme-and-rail-worker-gorakhpur-dehat-news-gkp3240365122","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलकर्मी ने 25 लाख इनाम के लालच में गवांए 2.49800 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलकर्मी ने 25 लाख इनाम के लालच में गवांए 2.49800 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलकर्मी ने 25 लाख इनाम के फेर में गंवाए 2.5 लाख
गोरखपुर। शाहपुर के बौलिया कॉलोनी निवासी रेलकर्मी अजीत साहनी ने 25 लाख रुपये इनाम जीतने के फेर में करीब 2.5 लाख रुपये गंवा दिए। अभी भी जालसाज रुपये लौटाने के नाम पर फोन कर और रकम की मांग कर रहे हैं। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। आरोप है कि पीड़ित ने 20 सितंबर को थाने पर गुहार लगाई तो वहां की पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद अजीत एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता से मिले। एससपी के निर्देश पर शाहपुर पुलिस ने मंगलवार को हैप्पी और आकाश नाम के दो युवकों के खिलाफ आईटी एक्ट और जालसाजी के आरोप में केस दर्ज किया है।
मूल रूप से कैंपियरगंज के पोवा निवासी अजीत साहनी ने तहरीर में बताया है कि 30 अगस्त 2019 को उनके मोबाइल फोन के एक एप पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को जियो कैश कंपनी मुंबई, बांद्रा का विजय कुमार बताया। उसने कहा कि आप ने 25 लाख रूपये इनाम जीता है। रुपये लेने के लिए आप आकाश वर्मा के एसबीआई खाते में 12500 रुपये भेज दें। रेलकर्मी ने एल्यूमुनियम फैक्ट्री स्थित एसबीआई शाखा से रुपये भेज दिए। इसके बाद जालसाजों ने संतोष कुमार के नाम के खाते सहित कई अन्य खातों में कई बार में रुपये मंगाए। इनकम टैक्स का झांसा देकर भी 35 हजार रुपये मंगाए गए। इसके बाद भी इनाम के रुपये न आने पर रेलकर्मी ने जब अपने भेजे गए रुपये वापस मांगे तो जालसाजों ने वापसी के नाम पर 49 हजार रुपये और मंगा लिया। रेलकर्मी ने पुलिस को बताया कि अभी भी जालसाज फोन कर और रुपयों की मांग कर रहे हैं। न देने पर अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
रेलकर्मी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के नाम और मोबाइल नंबर के आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।- प्रवीण सिंह, सीओ गोरखनाथ