फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fake news of loot

नौ लाख के लूट की दी झूठी सूचना, दूधिया हिरासत में

Sat, 29 Jun 2019 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
fake news of loot
नौ लाख के लूट की दी झूठी सूचना, दूधिया हिरासत में
विज्ञापन

गोरखपुर। खोराबार थाने के आजाद नगर चौकी के बगहा बाबा मंदिर के पास शुक्रवार की रात नौ लाख के लूट की दी झूठी सूचना देने के आरोप में एक दूधिया को हिरासत में ले लिया गया है। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में इतनी बड़ी लूट की सूचना से पुलिस के हाथ पांव फूल गए थे। आनन-फानन में एसपी सिटी विनय सिंह, सीओ कैंट प्रभात रात, इंस्पेक्टर खोराबार और चौकी इंचार्ज आजाद नगर मौके पर पहुंच गए। लूट की सूचना फर्जी होने की पुष्टि होने पर सबने राहत की सांस ली। पुलिस के अनुसार शराब के नशे में हुई मारपीट की घटना के बाद कारोबारी ने लूट की सूचना दे दी।
खोराबार के फुलवरिया निवासी स्व रामबिलास के 45 वर्षीय बेटे रामसकल साहनी दूध कारोबारी हैं। उन्होंने शुक्रवार की रात 8.45 पर 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी की तीन युवकों ने उन्हें मारपीट कर उनके पास रखा 9 लाख रुपये लूट लिया। सूचना पर एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता ने वायरलेस पर सभी को मौके पर जाने का निर्देश दिया। हरकत में आई पुलिस जब बगहा बाबा मंदिर के पास पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की तो मामला मारपीट का निकला। पुलिस के पूछताछ में दूध कारोबारी पहले तो बताया कि वह नरायनपुर पशु बाजार से दो गायों को बेचकर आ रहा था। उसके पास उसी के 9 लाख रुपये थे। वह पूछताछ में लूट की रकम को बार-बार बदलता रहा। कभी उसने नौ लाख ,तो कभी छह लाख और कभी दो लाख की बात कहता रहा। पुलिस के अनुसार कड़ाई से पूछताछ पर कारोबारी ने बताया कि उसने पास के ही अंग्रेजी की दुकान से शराब पी है। इस दौरान उसका तीन युवकों से विवाद हो गया। युवकों ने उसे पीट दिया। इसलिए उसने लूट की झूठी सूचना दे दी। पुलिस ने दूध कारोबारी का मेडिकल करा कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन

लूट की सूचना जांच में झूठी निकली। दूध कारोबारी के साथ मारपीट हुई थी। शराब के नशे में उसने लूट की सूचना दी। उसे हिरासत में लिया गया है। शनिवार को मेडिकल कराकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed